होम / बिजनेस / ITR में पेनल्टी से सरकार ने की खूब कमाई, 22 दिन में कमाए इतने करोड़...

ITR में पेनल्टी से सरकार ने की खूब कमाई, 22 दिन में कमाए इतने करोड़...

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 के बाद भी कई टैक्सपेयर्स ITR फाइल कर रहे हैं. इसके लिए वो लेट फीस दे रहे हैं, जिससे सरकार की कमाई हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपने भी ITR डेडलाइन के बाद भरा है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं. दरअसल, आय कर विभाग (Income Tax Department) ने देरी से आईटीआर भरने वाले टैक्सपेयर्स से हुई कमाई का एक आंकड़ा जारी किया है. आपको बता दें, आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 थी, लेकिन इसके बाद भी कई टैक्सपेयर्स लेट फीस के साथ आईटीआर फाइल कर रहे हैं, जिससे सरकार के खजाने में करोड़ो रुपये जमा हो गए हैं. तो आइए जानते हैं आईटीआर देरी से फाइल करने पर कितना जुर्माना है और सरकार के खजाने में अब तक कितने रुपये जमा हो चुके है?

आईटीआर देरी से फाइल करने पर इतना जुर्माना
आय कर विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 31 जुलाई 2024 तक 7.4 करोड़ (7,42,75,307) लोगों ने अपना आईटीआर दाखिल किया है. ऐसे में 31 जुलाई 2024 के बाद से आईटीआर फाइल करने पर अब टैक्सपेयर्स से 5 हजार का जुर्माना लिया जा रहा है, जो सीधे सरकार के खजाने में जा रहा है. वहीं, 5 लाख रुपये तक की टैक्स लायबिल्टी इनकम वाले छोटे करदाताओं को केवल 1 हजार रुपये का जुर्माना देना होता है. बता दें, सामान्य आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले लोग 31 दिसंबर तक अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें पेनाल्टी देगी पड़ेगी.

इतने लोगों ने जुर्माने के साथ भरा आईटीआर
विभाग की ओर से जारी किए गए डेटा के अनुसार 1 अगस्त से 22 अगस्त 2024 के बीच 13.94 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए. आपको बता दें, विभाग ने इन 13.94 लाख से दाखिल आईटीआर के प्राकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में हो सकता है कि इनमें से कुछ रिटर्न ऐसे हों, जिनके लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा/देय तिथि 31 अक्टूबर या 30 नवंबर है.

300 करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आय कर विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि अगर 13.94 लाख आईटीआर फाइल करने वालों में से 50 प्रतिशत टैक्सपेयर्स ने देरी से आईटीआर दाखिल किया है, तो सरकार को देरी से आईटीआर दाखिल करने के लिए पेनाल्टी से 300 करोड़ रुपये से अधिक कमाई होने का अनुमान है. अगर देरी से आईटीआर दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या अधिक है, तो पेनाल्टी भी अधिक होगी.

इसे भी पढ़ें-कम फिल्मों के बावजूद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया Neha Dhupia, जानिए कितनी है नेटवर्थ?
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago