होम / बिजनेस / चढ़ती कीमतों से परेशान जनता को राहत, शून्य से भी नीचे पहुंच गई महंगाई

चढ़ती कीमतों से परेशान जनता को राहत, शून्य से भी नीचे पहुंच गई महंगाई

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं. ऐसे में महंगाई दर में कमी आना अच्छे संकेत हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई (Inflation) की मार झेल रही जनता को कुछ राहत मिली है. खुदरा महंगाई (Retail Inflation) के बाद अब थोक महंगाई (Wholesale Inflation) में भी कमी आई है. अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर शून्य से भी नीचे पहुंच गई है. यह थोक महंगाई का 3 साल का सबसे निचला स्तर है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा, खाने-पीने की चीजों की चढ़ती कीमतें लोगों को खून के आंसू रुलाती रही हैं. ऐसे में पहले खुदरा और अब थोक महंगाई दर का घटना अच्छे संकेत हैं.  

ऐसे आई गिरावट
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई की दर गिरकर शून्य से 0.92 फीसदी नीचे आ गई. जुलाई 2020 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब थोक महंगाई दर शून्य से भी नीचे पहुंच गई है. इससे पहले मार्च के दौरान भी थोक महंगाई की दर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और यह कम होकर 1.34 फीसदी पर आ गई थी. गौरतलब है कि थोक महंगाई की दर लगातार कम हो रही है. यह दर फरवरी में 3.85% और जनवरी में 4.73% रही थी. 

इस वजह से आई कमी
इससे पहले खुदरा मूल्य आधारित महंगाई दर में भी गिरावट आई थी. अप्रैल में खुदरा महंगाई की दर मार्च के 5.7% की तुलना में कम होकर 4.7% पहुंच गई थी. वहीं, वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि अप्रैल में थोक महंगाई में कमी का कारण कई जरूरी चीजों की कीमतों में नरमी है. खाने-पीने का सामान, बेसिक मेटल्स, मिनरल ऑयल, टेक्सटाइल, नॉन-फूड आर्टिकल्स, केमिकल, रबर, पेपर आदि के भाव तेजी से कम हुए हैं. इसका असर थोक महंगाई के आंकड़ों में दिख रहा है और इसमें गिरावट आई है.

सिलेंडर पर राहत कब?
मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू रसोई गैस की कीमतें भी नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में तो उतार-चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद नीचे नहीं आ रहे हैं. कई शहरों में गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपए के आंकड़े को पार कर गए हैं. यदि इस मोर्चे पर भी जनता को कुछ राहत मिल जाए, तो उसकी मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएंगी.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

5 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

5 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

6 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

8 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

4 hours ago