होम / बिजनेस / वैश्विक तनाव से बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा; आज इन शेयरों में हलचल संभव

वैश्विक तनाव से बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा; आज इन शेयरों में हलचल संभव

बुधवार को BSE सेंसेक्स 1,342 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि NSE निफ्टी भी 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंता बढ़ी और बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1300 अंकों से अधिक टूट गया जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे आ गया. हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि गुरुवार को बाजार में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है और कई चुनिंदा शेयरों में तेजी की संभावना बन रही है.

कच्चे तेल की तेजी से बाजार में मचा दबाव

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,342 अंक गिरकर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनएसई निफ्टी भी 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंता बढ़ी और बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली.

निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बाजार में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई. एक ही कारोबारी सत्र में निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बैंकिंग शेयरों में दबाव के कारण बाजार में गिरावट और तेज हो गई.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बढ़ा दबाव

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को करीब 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की. फिर भी वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बाजार का माहौल कमजोर बना रहा.

इन बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. इनमें बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ट्रेंट, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. वहीं दूसरी ओर सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली.

आज इन शेयरों पर निवेशकों की नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार के कारोबार में कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. तेजी के संकेत वाले शेयरों में अडानी गैस, जिंदल सॉ, FACT, प्रीमियर एनर्जीज, एस्ट्राल पॉली टेक, रेडिको खेतान और सिएट शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर अपार इंटस्ट्रीज, ऑथम इन्वेस्टमेंट, कोलगेट पामोलिव, बजाज फाइनेंस, टीवीएस मोटर, केईआई इंडस्ट्रीज और Redington में बिकवाली का दबाव बने रहने की संभावना है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं और सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है. आज इंट्रा-डे में कुछ खास कॉरपोरेट खबरों के कारण कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, जिनमें विप्रो का ट्रूस्टेज के साथ रिटायरमेंट सर्विसेज बिजनेस के लिए समझौता, केईसी इंटरनेशनल को ₹1476 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स, ओम्नीटेक इंजीनियरिंग को ₹920 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, अशोक लेलैंड का चेन्नई में ₹400-₹500 करोड़ के निवेश से बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऐलान और भारत फोर्ज द्वारा अपनी सहायक कंपनी में ₹160 करोड़ का निवेश शामिल है. वहीं, बोरोसिल में एलपीजी की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है, वास्कॉन इंजीनियर्स को अहमदाबाद नगर निगम से ₹115.9 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है, अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी ने एयर वर्क्स इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसके अलावा आज कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड भी ट्रेड करेंगे और SAIL व सम्मान कैपिटल में F&O की नई पोजिशन पर रोक रहेगी, जिससे बाजार में चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

10 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

1 hour ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

3 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

3 hours ago

बड़ी खबरें