होम / बिजनेस / Ambani की इस कंपनी पर फिर आया Global Investment Firm का दिल, बड़े निवेश का ऐलान

Ambani की इस कंपनी पर फिर आया Global Investment Firm का दिल, बड़े निवेश का ऐलान

ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म केकेआर एक बार फिर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में निवेश करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) बहुत तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रही है. कंपनी अपने कारोबार को तेजी से बढ़ा रही है, उसका वैल्यूएशन बढ़ रहा है और यही वजह है कि RRVL में पैसा लगाने को लेकर निवेशक उत्सुक हैं. ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म केकेआर (KKR) एक बार फिर अंबानी की इस कंपनी में बड़ा निवेश करने जा रही है. 

मिलेगी 0.25% हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली KKR रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 2,069.50 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है. KKR यह निवेश अपनी एक सहयोगी कंपनी के जरिए करेगी. इस निवेश में RRVL की वैल्यूएशन 8.361 लाख करोड़ रुपए लगाई गई है. इस लिहाज से रिलायंस रिटेल इक्विटी वैल्यूएशन के हिसाब से देश की 4 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन जाती है. इस इन्वेस्टमेंट के बदले KKR को रिलायंस रिटेल में 0.25 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी मिलेगी. वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब KKR ने अंबानी की इस कंपनी में पैसा लगाया है.

पहले भी लगाया था पैसा
KKR ने 2020 में रिलायंस रिटेल में 5,550 करोड़ रुपए का निवेश किया था. अब अतिरिक्त 2,069.50 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ रिलायंस रिटेल में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 1.42 फीसदी हो जाएगी. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल ने 2020 के अपने पिछले फंडिंग राउंड में कई ग्लोबल निवेशकों से करीब 47,265 करोड़ रुपए जुटाए थे. इस राउंड में कंपनी की वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपए लगाई गई थी. तब से लेकर अब तक कंपनी के वैल्यूएशन में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका है. 

विस्तार पर है फोकस
रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हैं और उनका फोकस कारोबार को बढ़ाने पर केंद्रित है. कंपनी विदेशी पार्टनर्स से भी हाथ मिला रही है, ताकि हर तरह के मार्केट पर पकड़ बनाई जा सके. फिलहाल, RRVL के पास ग्रोसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड लाइफस्टाइल और फार्मा सहित विभिन्न सेगमेंट में लगभग 18,500 स्टोर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं. रिलायंस रिटेल की आर्थिक सेहत की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2448 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2061 करोड़ था. तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 19.5% बढ़कर 62,159 करोड़ रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 58,554 करोड़ रुपए थी. रिलायंस रिटेल का कहना है कि उसने जून तिमाही के दौरान 555 नए स्टोर खोले हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या बैंकिंग सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने लिक्विडिटी पर साफ किया रुख

केंद्रीय बैंक ने फिलहाल कोई नया लिक्विडिटी बूस्टर नहीं दिया, लेकिन गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भरोसा दिलाया कि जरूरत के मुताबिक बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराई जाती रहेगी.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, घटाया महंगाई का आकलन; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है, हालांकि वैश्विक जोखिमों को देखते हुए सतर्कता अभी भी जरूरी है.

1 hour ago

जुपिटर वैगन्स की इटली की कंपनियों के साथ बड़ी साझेदारी, भारत में बनेगा अत्याधुनिक रेलव्हील मैन्युफैक्चरिंग हब

इस साझेदारी का उद्देश्य भारत का पहला पूरी तरह एकीकृत निजी क्षेत्र का रेलव्हील मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करना है. कंपनियों के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म भारतीय रेलवे और निजी ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा.

2 hours ago

L&T की विदेश में बड़ी जीत! UAE की राष्ट्रीय तेल कंपनी से मिला 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर

इस प्रोजेक्ट के तहत इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग (EPCIC) के साथ मौजूदा ऑफशोर सुविधाओं के अपग्रेडेशन का काम भी किया जाएगा.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें