✕

होम / बिजनेस / जेंटारी-अल्ट्राटेक की ग्रीन पहल : भारत का पहला ऑन साइट RTC नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट लॉन्च

जेंटारी-अल्ट्राटेक की ग्रीन पहल : भारत का पहला ऑन साइट RTC नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट लॉन्च

जेंटारी की यह पहल एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में क्लीन एनर्जी को बढ़ाने की उसकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी जेंटारी (Gentari) ने भारत की सबसे बड़ी सीमेंट और रेडी-मिक्स कंक्रीट निर्माता अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement) के साथ साझेदारी करते हुए देश का पहला ऑन-साइट हाइब्रिड RTC (राउंड-द-क्लॉक) नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चालू कर दिया है. यह प्रोजेक्ट गुजरात स्थित अल्ट्राटेक के एकीकृत सीमेंट निर्माण संयंत्र "सेवाग्राम सीमेंट वर्क्स" में स्थापित की गई है.

इस प्रोजेक्ट के तहत 7.5 मेगावॉट RTC क्लीन एनर्जी की आपूर्ति की जा रही है, जो सौर, पवन और बैटरी ऊर्जा भंडारण को एकीकृत रूप से संयंत्र परिसर में ही जोड़ती है. यह संयोजन उद्योग को स्थायी और निरंतर ऊर्जा आपूर्ति देने की दिशा में भारत में एक नया मानदंड स्थापित करता है.

ग्राहक-केंद्रित डिजाइन और तकनीकी नवाचार की मिसाल

जेंटारी इंडिया के कंट्री हेड शरद पुंगलिया ने कहा, “अल्ट्राटेक के साथ यह प्रोजेक्ट औद्योगिक ऊर्जा मांग में हो रहे बदलाव का प्रतीक है और इसे दूरदर्शिता, नवाचार और सहयोग के साथ पूरा करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है. यह प्रोजेक्ट केवल निर्माण नहीं, बल्कि एक संयुक्त समाधान है जो स्थायी होने के साथ-साथ व्‍यावसायिक रूप से भी व्यवहार्य है.”

इस हाइब्रिड प्रोजेक्ट के तहत बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल्स (ट्रैकर के साथ), पवन टर्बाइनों और बैटरी स्टोरेज को एक साथ जोड़कर प्रदर्शन-आधारित क्लीन एनर्जी सिस्टम तैयार किया गया है, जो सिर्फ उत्पादन ही नहीं, बल्कि विश्वसनीयता, लचीलापन और निरंतरता भी सुनिश्चित करता है.

एशिया-पैसिफिक में विस्तार की रणनीति का हिस्सा

यह प्रोजेक्ट जेंटारी की भारत में ऊर्जा परिवर्तन यात्रा का एक अहम पड़ाव है और कंपनी की एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में फर्म रिन्युएबल एनर्जी को स्केल करने की रणनीति का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है. यह मॉडल इस बात का उदाहरण है कि कैसे क्लीन एनर्जी सिस्टम को सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि उच्च प्रदर्शन और स्थायित्व के लिए डिजाइन किया जा सकता है.

हाइड्रोजन और ग्रीन मोबिलिटी में भी अग्रणी

जेंटारी अपनी इस पहल के साथ रिन्युएबल एनर्जी के अलावा ग्रीन हाइड्रोजन और हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी) जैसे क्षेत्रों में भी एकीकृत समाधानों को आगे बढ़ा रही है. कंपनी का मिशन है, क्षेत्र में सबसे विश्वसनीय और बहुप्रभावी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस पार्टनर बनना.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago