✕

होम / बिजनेस / सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तरफ फिर चले Adani, खेला ये बड़ा दांव! 

सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तरफ फिर चले Adani, खेला ये बड़ा दांव! 

सीमेंट सेक्टर में फिलहाल आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट नंबर 1 की पोजीशन पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल तक गौतम अडानी (Gautam Adani) सीमेंट कारोबार का किंग बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे थे, लेकिन फिर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उनके बढ़ते कदमों को रोक दिया था. अब जब स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई है, तो अडानी पुराने सपने को फिर से पूरा करने की तरफ निकल चले हैं.  अडानी गुजरात की सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों कंपनियों में बातचीत चल रही है और किसी भी समय इसकी घोषणा हो सकती है. 

इतने अरब में होगी डील
अडानी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) करीब 60 अरब रुपए के वैल्यूएशन पर सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण कर सकती है. इस खबर के सामने आते ही Sanghi Industries के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. आज कंपनी का शेयर 4.97% की उछाल के साथ 100.40 रुपए पर बंद हुआ है. यह इसका 52 वीक का हाई लेवल है. सांघी इंडस्ट्रीज को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के बाद अडानी समूह की सीमेंट के उत्पादन में स्थिति और मजबूत हो जाएगी. 

अल्ट्राटेक है नंबर-1 
इस समय सीमेंट सेक्टर में अल्ट्राटेक सीमेंट नंबर-1 पोजीशन पर है. इसके बाद अडानी समूह दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है. समूह की सीमेंट उत्पादन की संयुक्त क्षमता 65 मिलियन टन से अधिक है और पूरे भारत में एक दर्जन से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. वहीं, सांघी इंडस्ट्रीज गुजरात की लीडिंग सीमेंट कंपनी है और इसकी उत्पादन क्षमता 6.1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (mtpa) है. इस अधिग्रहण के बाद समूह की सीमेंट उत्पादन क्षमता 70mtpa के आंकड़े को पार कर जाएगी. हालांकि, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट से आगे निकलने के लिए उसे अभी काफी मेहनत करनी होगी. अल्ट्राटेक 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) कैपेसिटी के साथ टॉप पर है.

इन कंपनियों पर भी नजर
पिछले साल खबर आई थी कि गौतम अडानी सीमेंट का कारोबार बढ़ाने के लिए इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास का भी अधिग्रहण कर सकते हैं. इसके साथ ही वह जयप्रकाश पावर की सीमेंट यूनिट को खरीद सकते हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अडानी समूह और जयप्रकाश पावर में बातचीत चल रही है और यह सौदा 5 हजार करोड़ रुपए में हो सकता है. जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड अपना कर्ज कम करना चाहती है, इसलिए उसने सीमेंट यूनिट बेचने का फैसला लिया है. कंपनी की सीमेंट ग्राइंडिंग फैसिलिटी की कैपेसिटी 2 mtpa है. इस कंपनी ने मध्य प्रदेश में 2014 से काम करना शुरू किया था. 

इस तरह होगा फायदा
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गौतम अडानी का इरादा ज्यादा से ज्यादा सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण करना है. खासकर वे ऐसी छोटी कंपनियों को अपना बनाना चाहते हैं, जिनका स्ट्रक्चर कॉस्ट और मार्केट शेयर कम हो. अडानी समूह जयप्रकाश, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट के अलावा सांघी सीमेंट का भी अधिग्रहण कर सकता है. सांघी सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी 6.1 mtpa है. जबकि जयप्रकाश की कैपेसिटी 2 mtpa. इसी तरह, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी क्रमशः 25 mtpa और 15 mtpa. इन सभी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 118 mtpa हो जाएगी. अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले कहा था कि वह 5 साल में अपनी सीमेंट बनाने की कैपेसिटी को बढ़ाकर 140 mtpa करने का प्लान बना रहा है. इसके लिए ग्रुप 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

24 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

37 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

55 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

24 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

37 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

55 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

45 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago