✕

होम / बिजनेस / गणेशोत्सव 2025 : गणपति बप्पा के साथ बाजार में बूम, 28,000 करोड़ का कारोबार तय

गणेशोत्सव 2025 : गणपति बप्पा के साथ बाजार में बूम, 28,000 करोड़ का कारोबार तय

गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत की लोकल और स्वदेशी अर्थव्यवस्था के लिए विकास का एक अवसर बन चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम के साथ बाजारों में भी जबरदस्त रौनक है. इस वर्ष व्यापारियों को गणेशोत्सव से 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, विदेशी वस्तुओं को छोड़कर व्यापारियों ने इस बार पूरी तरह से स्वदेशी उत्पादों पर जोर दिया है.

21 लाख से अधिक पंडाल, 10,500 करोड़ का खर्च सिर्फ सजावट पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणेश चतुर्थी पर इस बार देशभर में लगभग 21 लाख गणेश पंडाल लगाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक करीब 7 लाख पंडाल, कर्नाटक में 5 लाख, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में 2-2 लाख, गुजरात में 1 लाख और अन्य राज्यों में 2 लाख से अधिक पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं. अगर प्रत्येक पंडाल पर कम-से-कम 50,000 रुपये का खर्च मानें, तो सिर्फ पंडाल सजावट, मूर्ति स्थापना और ध्वनि व्यवस्था पर ही लगभग 10,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

मूर्तियों, फूलों और मिठाइयों में हजारों करोड़ की बिक्री
गणेश प्रतिमाओं का व्यापार 600 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित है. पूजा सामग्री फूल, माला, धूप, नारियल, फल आदि की बिक्री लगभग 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. गणपति को प्रिय मोदक और अन्य मिठाइयों की बिक्री इस वर्ष 2,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. वहीं कैटरिंग और स्नैक्स उद्योग को 3,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है.

लॉजिस्टिक्स से लेकर गहनों तक, हर सेक्टर को मिलेगा लाभ
पर्यटन और परिवहन (बस, टैक्सी, ट्रेन, होटल) से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हो सकता है. कपड़े, सजावट, गिफ्ट जैसी रिटेल वस्तुएं 3,000 करोड़ रुपये तक बिक सकती हैं. इवेंट मैनेजमेंट सेवाएं (सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स आदि) अब आधुनिक पंडालों का हिस्सा बन चुकी हैं, जिससे 5,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है. वहीं, आभूषणों (सोना-चांदी) की खरीदारी, भेंट में चांदी की मूर्तियां व सिक्कों से 1,000 करोड़ रुपये का व्यापार संभव है.

बीमा सेक्टर को भी मिल रहा बड़ा लाभ
गणेश पंडालों में बढ़ती भीड़ और महंगी मूर्तियों को देखते हुए बीमा कंपनियों को भी लाभ मिल रहा है. इस वर्ष 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का बीमा कारोबार होने का अनुमान है.

त्योहारी सीजन से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
कैट के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर के अनुसार, “गणेश चतुर्थी भारत का प्रमुख त्योहार है. यह रक्षाबंधन से शुरू हो रहे त्योहारों के मौसम की दिशा तय करता है. नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, छठ और विवाह सीजन तक यह प्रवाह जारी रहता है. यही भारत की सनातन अर्थव्यवस्था की स्थिरता और ताकत को दर्शाता है.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago