✕

होम / बिजनेस / Freyr Energy और Schneider Electric के बीच हुई पार्टनरशिप, क्लीन एनर्जी पर साथ करेंगे काम

Freyr Energy और Schneider Electric के बीच हुई पार्टनरशिप, क्लीन एनर्जी पर साथ करेंगे काम

इस साझेदारी में Schneider Electric अपनी आधुनिक डिजिटल और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी को Freyr Energy की सोलर एक्सपर्टीज़ के साथ जोड़कर काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऊर्जा प्रबंधन और ऑटोमेशन (Automation) के डिजिटल बदलाव में दुनिया की अग्रणी कंपनी Schneider Electric और Freyr Energy Services Pvt Ltd, जो भारत की एक जानी-मानी रूफटॉप सोलर कंपनी है, ने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है. इसका मकसद देशभर के घरों में स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल (Energy-Efficient) और टिकाऊ (Sustainable) समाधान को बढ़ावा देना है. इस साझेदारी में Schneider Electric अपनी आधुनिक डिजिटल और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी को Freyr Energy की सोलर एक्सपर्टीज़ के साथ जोड़कर काम करेगा. यह कदम भारत के उस लक्ष्य से जुड़ा है, जिसमें देश ने 2005 के मुकाबले 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 33-35% तक घटाने का संकल्प लिया है.

इस साझेदारी का मुख्य फोकस Schneider Electric का Wiser Smart Home सिस्टम रहेगा. यह एक स्मार्ट प्लेटफॉर्म है जो घर के मालिकों को उनके बिजली के उपयोग को रियल टाइम में देखने और बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करता है. यह सिस्टम सोलर एनर्जी से भी जुड़ सकता है, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकें, पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करें और बिजली के बिल बचा सकें.

Schneider Electric की वाइस प्रेसिडेंट सुमति सहगल ने कहा कि "हमारे लिए टिकाऊ विकास (Sustainability) ही हमारी इनोवेशन की प्रेरणा है. Freyr Energy के साथ यह साझेदारी भारतीय घरों को एक स्मार्ट और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की ओर ले जाएगी. Freyr की सोलर एक्सपर्टीज़ और हमारे Wiser सिस्टम के मिलन से लोगों को अपने घरों में बिजली की बचत करने और देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देने का एक आसान तरीका मिलेगा.”

Freyr Energy के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ मरडा ने कहा कि "Schneider Electric के साथ हमारी यह साझेदारी ग्राहकों को एक पूरा और आधुनिक एनर्जी सॉल्यूशन देती है. अब लोग न सिर्फ सोलर एनर्जी बना सकते हैं, बल्कि Schneider के Wiser सिस्टम की मदद से यह भी देख सकते हैं कि वे कितनी बिजली बना और खर्च कर रहे हैं. इससे लोग बेहतर निर्णय ले सकेंगे और अपने बिजली के खर्च में असली बचत देख सकेंगे.”

इस साझेदारी के तहत Schneider Electric अपने सुरक्षित, भरोसेमंद, ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ उत्पाद भी ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा. साथ ही, उन्हें अच्छी सेवा, आसान इंस्टॉलेशन और लंबे समय तक सहायता भी मिलेगी. यह कदम भारत में स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार और पर्यावरण के अनुकूल घरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम प्रयास है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

21 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

22 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

22 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

1 day ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

3 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

2 hours ago

Blive के को-फाउंडर सूरज सिंह Zee Studios से जुड़ने की तैयारी में, स्टूडियो में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलाव

फिल्म और टेलीविजन निर्माण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले सूरज सिंह का नया कदम, जी स्टूडियोज में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलावों के बीच सामने आया है.

2 hours ago

कमोडिटीकरण से कैसे बचें कंपनियां? उत्पाद से आगे सोचने की जरूरत

अतुल जैन का तर्क है कि टिकाऊ अंतर पैदा करने के लिए मौजूदा उत्पादों को लगातार बेहतर बनाने के बजाय यह समझना जरूरी है कि ग्राहक आगे क्या चाहते हैं.

4 hours ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

6 hours ago