✕

होम / बिजनेस / भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी, कुल भंडार 695 अरब डॉलर पार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी, कुल भंडार 695 अरब डॉलर पार

FCA और SDR में बढ़ोतरी ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती दी है, हालांकि सोने के भंडार में आई गिरावट ने इसकी चमक थोड़ी कम कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह वृद्धि दर्ज की गई है. 15 अगस्त 2025 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.488 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ कुल भंडार अब 695.106 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भी 4.747 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी.

रिकॉर्ड स्तर से अब भी नीचे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से नीचे है. सितंबर 2024 में यह भंडार 704.885 अरब डॉलर पर पहुंचा था, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा है.

FCA में शानदार बढ़ोतरी

इस सप्ताह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में हुई है. RBI के आंकड़ों के अनुसार 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में FCA में 1.924 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई. इसके साथ ही FCA भंडार बढ़कर 585.903 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. विदेशी मुद्रा आस्तियां डॉलर में अभिव्यक्त की जाती हैं, जिसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व में कमी

जहां FCA ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती दी, वहीं सोने के भंडार में गिरावट दर्ज की गई. RBI के मुताबिक 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में गोल्ड रिजर्व में 493 मिलियन डॉलर की कमी आई है. इसके साथ भारत का कुल गोल्ड रिजर्व घटकर 85.677 अरब डॉलर रह गया है.

SDR और IMF रिजर्व में बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य घटकों में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

- स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) में 41 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 18.782 अरब डॉलर हो गया है.
- इसी अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 15 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ. अब यह बढ़कर 4.754 अरब डॉलर हो गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago