होम / बिजनेस / Indigo में खत्म नहीं हुआ मुश्किलों का दौर, अब आई यह नई परेशानी

Indigo में खत्म नहीं हुआ मुश्किलों का दौर, अब आई यह नई परेशानी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो को विमानन क्षेत्र में कई सारी चीजों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो को विमानन क्षेत्र में कई सारी चीजों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो जो कि समय पर फ्लाइट ऑपरेट करने के लिए जानी जाती थी, एक साथ कई मुश्किलों का सामना कर रही है. पहली बार कंपनी के फ्लाइट्स का ऑन टाइम परफॉर्मेंस भी गिर गया है. इससे पहले कंपनी का मार्केट शेयर जो फरवरी 2020 में 48 फीसदी था, वह सितंबर में बढ़कर 57.7 फीसदी हो गया. 

फ्लाइट्स होने लगी हैं लेट

लो बजट कैरियर की सबसे खास बात यह थी कि उसकी फ्लाइट्स समय पर उड़ान भरती थीं, हालांकि सितंबर 2022 में यह 84.1 फीसदी रह गया जो अप्रैल 2022 में 90.1 फीसदी था. इसका कारण है कि कंपनी कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है. एयर सेक्टर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में कमी आ गई है और बहुत से कर्मचारी अभी भी कंपनी छोड़ने की सोच रहे हैं. इनमें से ज्यादातर ग्राउंड स्टाफ के अलावा, केबिन क्रू और पायलट्स तक शामिल हैं. 

विमानों में आ रही है तकनीकी खराबी

अभी हाल ही में कंपनी के विमान में उड़ान भरने के बाद चिंगारी निकलती दिखाई दी, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इंडिगो के बेंगलुरु जाने वाले विमान के इंजन में दिल्ली हवाई अड्डे पर आग लग गई थी, जिसकी एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए इस  जांच कर रहा है. 

26 हजार कर्मचारियों की संख्या

मार्च 2022 के अंत तक इंडिगो में 26,164 स्थायी कर्मचारी थे, जिसमें 3,791 पायलट और 6,398 केबिन क्रू शामिल थे. कंपनी रोजाना 1600 से अधिक दैनिक उड़ानों का संचालन करती है और इसके बेड़े में 279 विमान शामिल हैं. एक कर्मचारी ने कहा कई लोग एयरलाइन छोड़ रहे हैं, खासकर सपोर्ट टीमों से क्योंकि रिकवरी के साथ बेहतर अवसर लोगों को मिल रहे हैं.  

घाटे में बढ़ोतरी

कंपनी द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजे भी अच्छे नहीं आए हैं. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 1,583.34 करोड़ रुपये हो गया है। खर्च बढ़ने की वजह से घाटा भी बढ़ा है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि पिछले वर्ष सितंबर तिमाही में उसे 1,435.66 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. 

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि सितंबर तिमाही लगातार ऐसी दूसरी तिमाही है जब कोविड से पहले की क्षमता से अधिक का परिचालन उसने किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम पुनरुद्धार के रास्ते पर लगातार बढ़ रहे हैं और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई अवसरों के लाभ हमें मिल रहा है.''  

इन कंपनियों से मिल रही है टक्कर 

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया को एक इकाई में समेकित करने के लिए तैयार है, और अकासा एयर भी उड़ान भर रही है, इंडिगो के लिए आसमान अधिक प्रतिस्पर्धी हो रहा है. जेट एयरवेज के दोबारा शुरू होने से प्रतिस्पर्धा में इजाफा होगा.इंडिगो ने अगस्त 2006 में अपनी यात्रा शुरू की थी और इस 16 साल से अधिक की यात्रा के दौरान, जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस सहित कुछ एयरलाइनों का कारोबार भी बंद हो गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago