होम / बिजनेस / SAIL के बोकारो स्टील प्लांट में सुबह लगी थी आग, अब सामने आया बड़ा अपडेट

SAIL के बोकारो स्टील प्लांट में सुबह लगी थी आग, अब सामने आया बड़ा अपडेट

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) भारत में सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में शुमार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट में आज सुबह आग लग गई थी. हादसे के बाद कई कर्मचारियों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों का कहना कि सभी 21 कर्मचारियों की हालत स्थिर है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी कर्मचारी की मौत की कोई खबर नहीं है. 

मेंटनेंस के दौरान हुआ हादसा 
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधिकारियों ने बोकारो जनरल हॉस्पिटल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन का हवाला देते हुए कहा कि आग लगने के बाद कर्मचारियों को भर्ती कराया गया था. कुछ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स सहित 21 कर्मचारी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालात स्थिर हैं.  उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बोकारो प्लांट की मिक्स्ड गैस पाइपलाइन के रखरखाव का काम चल रहा था. 

ये भी पढ़ें - 75 की उम्र में अपनों से प्रॉपर्टी की जंग, Baba Kalyani के बारे में कितना जानते हैं आप?

गैस लीकेज से किया इंकार
अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन से किसी भी गैस का लीकेज नहीं हुआ है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आग बुझा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि पहले से ही तय प्रोग्राम के मुताबिक मेंटेनस का काम चल रहा था. पाइपलाइन बंद थी और इसमें कोई गैस नहीं थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जो गैस पाइपलाइन फटी है, वो कार्बन मोनोऑक्साइड की है. यह गैस जानलेवा होती है. दुर्घटना के बाद प्लांट के कर्मचारियों को 5 किलोमीटर दूर जाने का आदेश दिया गया था. साथ ही इमरजेंसी सायरन भी बजाय गया था.

महारत्नों में शुमार है कंपनी  
वहीं, कंपनी की बात करें, तो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) भारत में सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में शुमार है. यह कंपनी देश के सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के महारत्नों में से एक है. SAIL पांच इंटीग्रेटेड प्लांट और तीन स्पेशल स्टील प्लांट में आयरन और स्टील का उत्पादन करती है. इसकी स्थापना 24 जनवरी 1973 को हुई थी. सेल स्टील मंत्रालय के तहत काम करती है. पिछले साल तक इसमें 57,139 कर्मचारी काम कर रहे थे. कंपनी के शेयर कल गिरावट के साथ 145.80 रुपए पर बंद हुए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

33 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago