होम / बिजनेस / ईलोन मस्क ने अब अपने कर्मचारियों को दी ये महत्वपूर्ण सलाह
ईलोन मस्क ने अब अपने कर्मचारियों को दी ये महत्वपूर्ण सलाह
ईलोन मस्क ने कहा कि वह हमेशा ही लंबी अवधि के बारे में सोचते हैं, उन्होंने कहा कि टेस्ला इस धरती की सबसे वैल्युएबल कंपनी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
दुनिया भर के शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों के शेयर्स में हुई गिरावट के बीच टेस्ला कंपनी के सीईओ ईलोन मस्क ने अपने कर्मचारियों से शेयर बाजार की बातों पर ध्यान ना देने को कहा है. उन्होंने ये बात इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में आई नरमी और टि्वटर चलाने की ईलोन मस्क की व्यस्तता के कारण टेस्ला कंपनी के शेयर्स में तकरीबन 70 पॉइंट की गिरावट के बाद कही. ईलोन मस्क ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक मेल में कहा वह हमेशा ही लॉन्ग टर्म में विश्वास करते हैं. उन्होंने कहा कि टेस्ला इस धरती की सबसे वैल्युएबल कंपनी है.
मस्क ने कर्मचारियों को लिखा ईमेल
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टेस्ला कंपनी के सीईओ ईलोन मस्क ने इन खबरों के सामने आने के बाद अपने कर्मचारियों को लिखे ईमेल में उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन के लिए बाहर जाएं और यदि संभव हो तो डिलीवरी में मदद करें इससे आप लोगों को वास्तविकता में अंदाजा आएगा. रीफिनिटिव डाटा के एक्सपर्ट्स के अनुसार टेस्ला अगले चौथे क्वार्टर में 4,42,452 गाड़ियों को डिलीवर करने जा रही है.
कर्मचारियों को लगा है बड़ा झटका
शेयर बाजार में टेस्ला के गिरते शेयर्स की कीमत ने इस ईवी निर्माता कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा सद्मा पहुंचाया है. टेस्ला ने शेयर्स में आई इस गिरावट के बाद अपनी कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए स्टॉक मुआवजे की भी पेशकश की है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले सत्र में 11% की गिरावट के बाद बुधवार को कंपनी के शेयर्स में उछाल आया था, जिसके बाद कंपनी ने जनवरी में अपने प्रोडक्शन में कमी लाने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला अपने शंघाई स्थित प्लांट को लेकर किया है इस खबर ने दुनिया के कार बाजार में मांग में गिरावट पर चिंता पैदा कर दी है.
ईलोन मस्क को है उम्मीद
शेयर्स की कीमत में आई इस गिरावट के बाद उन्होंने कहा स्टॉक मार्केट की परेशानियों को लेकर बीपीडब्ल्यू ज्यादा परेशान ना हो जब कि हमने मार्केट में सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस की है उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि बाजार इसे जरूर पहचानेगा. मोरगन स्टैंड एनालिस्ट के अनुसार टेस्ला कंपनी के शेयर्स की कीमत 330 यूएसडी से 250 यूएसडी तक जा सकती है.
टैग्स