होम / बिजनेस / Eicher Motors को 130 करोड़ का टैक्स भरने के लिए भेजा गया नोटिस, क्या है पूरा मामला?

Eicher Motors को 130 करोड़ का टैक्स भरने के लिए भेजा गया नोटिस, क्या है पूरा मामला?

फाइलिंग में कंपनी ने यह भी कहा है कि अफसर ने कुछ GST क्रेडिट को हटा दिया है और GST की मांग को बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दो पहिया वाहन बनाने वाली जानी-मानी कंपनी रॉयल एनफिल्ड (Royal Enfield) की पैरेंट कंपनी, आइचर मोटर्स (Eicher Motors) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में तीन विभिन्न संस्थाओं द्वारा GST से संबंधित मामलों में कंपनी को 130 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया गया है. आइचर मोटर्स द्वारा यह जानकारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान साझा की गई है.

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि आइचर मोटर्स (Eicher Motors) को कुल 129.79 करोड़ रुपए के लिए टैक्स नोटिस जारी किया गया है. 129.79 करोड़ की इस कुल राशि में 11.8 करोड़ रुपयों की पेनल्टी भी शामिल है और यह पेनल्टी CGST और केंद्रीय एक्साइज के प्रमुख कमिश्नर द्वारा कंपनी को जारी की गई है. यह जानकारी भी रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान आइचर मोटर्स द्वारा साझा की गई है. फाइलिंग में कंपनी ने यह भी कहा है कि अफसर ने कुछ GST क्रेडिट को हटा दिया है और GST की मांग को बढ़ा दिया है. अफसर द्वारा ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कंपनी द्वारा प्राप्त किये गए GST और विभिन्न सप्लायर्स द्वारा दर्ज करवाए गए GST रिटर्न में अंतर देखने को मिला है और इसीलिए कंपनी को यह टैक्स नोटिस जारी कर दिया गया है. 

71 लाख रुपयों की भी हुई मांग
इसके साथ ही GSTR-3B में घोषित किये गए टर्नओवर और GSTR-1 में कंपनी द्वारा दर्ज करवाए गए रिटर्न्स में भी अंतर देखने को मिला है और यह भी एक कारण है कि कंपनी को टैक्स नोटिस दर्ज करवाया गया है. इसके साथ ही आइचर मोटर्स (Eicher Motors) ने यह भी बताया है कि कंपनी से 70.9 लाख रुपयों की मांग की गई है और कंपनी पर 3.2 लाख रुपयों की पेनल्टी भी लगाई गई है और यह पेनल्टी एक्साइज और टैक्सेशन अफसर कम पंजाब राज्य के टैक्स अफसर द्वारा कंपनी पर लगाई गई है. यह पेनल्टी वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान GSTR-3B, GSTR-1 और GSTR-9 में दर्शाए गए टर्नओवर में मौजूद अंतर की वजह से कंपनी को जारी किये गए हैं. 

Eicher Motors करेगी अपील
इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि वित्त वर्ष 2017-18 से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान हुई बिक्री के लिए जारी किये क्रेडिट नोट को GST कमिश्नरेट जयपुर द्वारा अमान्य कर दिया गया है और 49.8 लाख रुपयों की मांग की गई है जिसमें 4.5 लाख रुपयों की पेनल्टी और ब्याज भी शामिल किया गया है. आपको बता दें कि कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी इन मांगों की जांच कर रही है और कंपनी अपने सभी विकल्पों की तलाश कर रही है और इन आदेशों के खिलाफ कंपनी अपील करेगी.
 
यह भी पढ़ें: साल के आखिरी दिन रिटर्न फाइल करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, इतने करोड़ हुई फाइल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

58 minutes ago