होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स कंपनियां कसने जा रही हैं ऐसे कस्टमर्स पर नकेल, आसानी से नहीं कर पाएंगे खरीदारी

ई-कॉमर्स कंपनियां कसने जा रही हैं ऐसे कस्टमर्स पर नकेल, आसानी से नहीं कर पाएंगे खरीदारी

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रोजाना लाखों की संख्या में लोग खरीदारी करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रोजाना लाखों की संख्या में लोग खरीदारी करते हैं. हालांकि बहुत से कस्टमर्स अपने मंगाए गए सामान को रिटर्न भी करते हैं. इनमें से कुछ कस्टमर्स के सामान को रिटर्न करने के वाजिब कारण होते हैं, लेकिन कई कस्टमर्स बिना किसी कारण के भी प्रोडक्ट को मंगाकर रिटर्न कर देते हैं. कंपनियां अब ऐसे कस्टमर्स पर नकेल कसने जा रही हैं जो बिना वजह के प्रोडक्ट को मंगा कर रिटर्न करते हैं. इनको शॉपिंग करने से बेदखल करने की तैयारी की जा रही है और नियमों को सख्त किया जा रहा है, क्योंकि रिटर्न करने वाले कस्टमर्स की संख्या में बहुत ज्यादा इजाफा हो गया है. 

30 फीसदी सामान होता है रिटर्न

कंपनियों के पास इस वक्त रिटर्न सामान का स्टॉक 30 फीसदी है. रिवर्स लॉजिस्टिक्स की वजह से कंपनियों के घाटे में वृद्धि हो रही है.  B2B और B2C दोनों विक्रेताओं के लिए ये काफी कठिन समस्या होती जा रही है. वहीं ग्राहकों को भी सामान वापस पाने के लिए भले ही आपको बहुत मेहनत करनी पड़े, लेकिन उनको तुरंत पैसा नहीं मिलता है. 

इन प्रोडक्ट्स का होता है सबसे ज्यादा रिटर्न

LogiNext के एक अध्ययन में पाया गया कि औसत निर्माता अपनी बिक्री का 5 से 20% रिटर्न पर खर्च करता है. मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म किर्नी के प्रिंसिपल प्रशांत गुप्ता का कहना है कि उत्पाद के प्रकार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ग्राहक कहां रहता है, इसके आधार पर ग्राहक रिटर्न की संख्या 10% से 50% तक होती है. गारमेंट्स, फैशन आइटम, टेक्नोलॉजी गुड्स, रेडीमेड गारमेंट्स, महिलाओं और पुरुषों के वस्त्र, और जूते जैसे प्रोडक्ट्स में रिवर्स लॉजिस्टिक्स सबसे ज्यादा होता है. 

विकल्प को समाप्त नहीं कर सकती है कंपनियां

 ई-कॉमर्स में ऑनलाइन विक्रेता अब उत्पाद वापसी विकल्प को समाप्त नहीं कर सकते हैं. अगर वे आइटम वापस नहीं भेज सकते हैं, तो लोग उतनी चीजें नहीं खरीदेंगे जितना वे अब खरीदते हैं, जो पहले से ही ई-कॉमर्स ऑनलाइन व्यवसाय करने का एक सामान्य हिस्सा है. अगर रिटर्न प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, तो एक विक्रेता जल्दी से अधिक नाखुश ग्राहकों के साथ समाप्त हो सकता है.

ऑनलाइन रिटेल मार्केट में होगी बढ़ोतरी

कंसल्टिंग फर्म RedSeer का कहना है कि भारत का ऑनलाइन रिटेल मार्केट 2021 में 45-50 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 350 बिलियन डॉलर हो जाएगा. लॉजिस्टिक्स कंपनी शिपरॉकेट के सह-संस्थापक और सीईओ साहिल गोयल का कहना है कि रिवर्स लॉजिस्टिक्स नया नहीं है, लेकिन अब यह ई-कॉमर्स व्यवसाय का एक अनिवार्य हिस्सा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. हालांकि इसके लिए कड़े नियम लागू करना समय की मांग है, क्योंकि ऐसे ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

VIDEO: आखिर मंडी से निकलने के बाद महंगी क्‍यों हो जाती हैं सब्जियां

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago