✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी टैरिफ के असर से बाजार तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट में, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

अमेरिकी टैरिफ के असर से बाजार तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट में, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तीन महीने की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद मंगलवार यानी 26 अगस्त को भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 50 में 1.02% की गिरावट आई और यह 24,712.05 पर बंद हुआ. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 1.04% लुढ़क कर 80,786.54 पर बंद हुआ. इसके साथ ही दोनों प्रमुख सूचकांक अगस्त महीने में निगेटिव जोन में चले गए हैं.

यह गिरावट तब आई जब अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बुधवार से भारत से निर्यात होने वाली सभी वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लागू करने की पुष्टि की. इसके बाद रुपया लगातार पांचवें सत्र में कमजोर हुआ, और स्मॉल-कैप शेयरों में 2%, मिड-कैप में 1.6% की गिरावट आई.

गिरावट सभी क्षेत्रों में फैली

16 प्रमुख सेक्टरों में से 15 सेक्टर लाल निशान में रहे. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लगभग 1% गिरे. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में 2% से ज्यादा की गिरावट आई. ये कंपनियां प्रमुख सूचकांकों में सबसे ज्यादा वजन रखती हैं.

विदेशी निवेशकों ने दिखाई सतर्कता

टैरिफ और कमजोर कॉरपोरेट नतीजों की आशंका के चलते अगस्त में विदेशी निवेशकों ने करीब 2.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे, जो फरवरी के बाद सबसे बड़ा बहिर्वाह है.

GDP पर असर की आशंका

विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर यह टैरिफ लागू रहता है, तो भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ पर 60 बेसिस पॉइंट तक असर पड़ सकता है. इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो पार्ट्स, रत्न और आभूषण, मरीन उत्पाद और कपड़ा उद्योग सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं.

बुधवार को बंद रहेंगे बाजार

बाजार बुधवार को बंद रहेंगे और गुरुवार को फिर से खुलेंगे, यानी टैरिफ प्रभावी होने के एक दिन बाद. अमेरिका द्वारा लगाए गए नए शुल्कों के बाद कुछ भारतीय उत्पादों पर शुल्क 50% तक पहुंच सकता है, जो अब तक के सबसे ऊंचे अमेरिकी आयात शुल्कों में से एक है.

कुछ शेयरों ने दिखाई मजबूती

वहीं, उपभोक्ता शेयरों में 0.9% की तेजी आई. इसमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ सबसे आगे रही, क्योंकि बाजार में बिस्किट पर जीएसटी कम होने की उम्मीद है. ओला इलेक्ट्रिक ने अपने Gen 3 स्कूटर को मिला अनुपालन प्रमाणपत्र के बाद 4.6% की छलांग लगाई.

वोडाफोन आइडिया में बड़ी गिरावट

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 9.3% की गिरावट आई. रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार उसकी बकाया राशि पर और कोई राहत नहीं देने जा रही है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार "घरेलू निवेशक सतर्क हो गए हैं क्योंकि अमेरिकी टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो रहे हैं. रुपये में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की निकासी भी बाजार पर दबाव डाल रही है. सरकार के संभावित राहत पैकेज और जीएसटी संशोधन की घोषणाओं पर अब सभी की नजरें टिकी हैं."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

16 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

18 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago