होम / बिजनेस / CAG के राडार पर आईं डीटीएच कंपनियां, लाइसेंस फीस में हेराफेरी करने का आरोप

CAG के राडार पर आईं डीटीएच कंपनियां, लाइसेंस फीस में हेराफेरी करने का आरोप

देश में कार्यरत चार प्रमुख डीटीएच कंपनियां सीएजी के राडार पर आ गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश में कार्यरत चार प्रमुख डीटीएच कंपनियां सीएजी के राडार पर आ गई हैं. इन कंपनियों ने सरकार को सालाना तौर पर दी जाने वाली लाइसेंस फीस में हेराफेरी की है. सीएजी ने इन सभी डीटीएच कंपनियों के स्पेशल ऑडिट की मांग की है. फिलहाल सरकार को डीटीएच कंपनियों को अपने वार्षिक सकल राजस्व का 8% लाइसेंस फीस के रूप में देना होता है.

सरकार को संदेह है कि राजस्व गणना अपेक्षित तर्ज पर इन कंपनियों ने नहीं की है. एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी और सन डायरेक्ट अभी सक्रिय हैं, जबकि बिग टीवी और वीडियोकॉन का D2H अब चालू नहीं है. 

मंत्रालय ने लिखा था सीएजी को पत्र

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस सप्ताह भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) को पत्र लिखकर सभी डीटीएच सेवा प्रदाताओं के अपने स्थापना के वर्ष या सरकार द्वारा लाइसेंस प्रदान करने के लिए एक गहन ऑडिट के लिए कहा है. यह कदम डीटीएच सेवा प्रदाताओं द्वारा राजस्व गणना में संदिग्ध विसंगतियों पर है.

कंपनियों ने मांगी है छूट

ओटीटी कंपनियों के आगमन के बाद से डीटीएच कंपनियों की रेवेनयू पर काफी असर पड़ा है, क्योंकि ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है. इन कंपनियों ने मई में सरकार से लाइसेंस फीस में छूट की मांग की थी. 2003 से 2007 के बीच केवल छह कंपनियों को डीटीएच सेवा के लिए लाइसेंस दिया गया था, जिनमें से चार कंपनियां फिलहाल चल रही हैं. 

68 मिलियन ग्राहक

मुफ्त डीटीएच प्रदाता - डीडी फ्री डिश, जो सरकार के स्वामित्व वाले दूरदर्शन द्वारा संचालित है, के अलावा चार कंपनियों के  कुल 68 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं. डीटीएच सेवा प्रदाताओं को अपने राजस्व का एक हिस्सा केंद्र को लाइसेंस शुल्क के रूप में देना होगा. यह कंपनी के ऑडिट किए गए खातों में दर्ज वार्षिक सकल राजस्व के 8% पर निर्धारित है. हालांकि, सरकारी अधिकारियों के बीच चिंता है कि विभिन्न ऑपरेटरों द्वारा दर्ज की गई राजस्व गणना गिर रही है और अपेक्षित स्तर के साथ नहीं है.

VIDEO: सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

15 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago