होम / बिजनेस / DGGI ने अब इन तीन कंपनियों को भेजा कर चोरी पर नोटिस, 2250 करोड़ की कर चोरी का है आरोप 

DGGI ने अब इन तीन कंपनियों को भेजा कर चोरी पर नोटिस, 2250 करोड़ की कर चोरी का है आरोप 

DGGI के अधिकारियों ने पिछले 15 दिनों में टैक्‍स चोरी के इन मामलों में कई मध्‍यस्‍थों को समन और नोटिस भेजे हैं. यही नहीं DGGI ने देश भर में 100 से ज्‍यादा बीमा मध्यस्थ और एग्रीगेटर को नोटिस भेजा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इससे पहले भी कई बार हो चुका है जब कई कंपनियां फर्जी इनपुट क्रेडिट को लेकर जीएसटी विभाग में दावा कर चुकी हैं. ऐसे में उन्‍हें विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. लेकिन इस बार मामला किसी छोटी कंपनियों से नहीं बल्कि देश के नामी बैंक और पॉलिसी कारोबार से जुड़ी कंपनियों को लेकर आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉयरेक्‍ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने कुछ बीमा कंपनियों, जैसे कि HDFC बैंक, गो डिजिट इंश्योरेंस और पॉलिसीबाजार को कोई सेवा प्रदान किए बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के लिए और नकली चालान जारी करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है और उनसे इस पूरे मामले को लेकर सवाल पूछा है. 

पिछले 15 दिनों में हुई है बड़ी कार्रवाई 
विभाग की ओर से पिछले 15 दिनों में सिर्फ एचडीएफसी, गो डिजिट और पॉलिसीबाजार को ही नोटिस नहीं भेजा है बल्कि विभाग ने कई मध्‍यस्‍थों और पॉलिसी कारोबार से जुड़े लोगों को भी नोटिस जारी किया है. इन सभी पर ये आरोप है कि जब इन्‍होंने कोई सेवा दिए बिना इनपुट टैक्‍स के लिए चालान लगा दिया. जबकि ऐसा कानून के अनुसार दंडनीय अपराध है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार DGGI ने 2022 में अपनी जांच शुरू की और अधिकारियों ने कथित तौर पर 2,250 करोड़ रुपये की चोरी पाई है और यह 2018 से मार्च 2022 तक के चालान पर ये पूरा मामला है. 

जांच में क्‍या आया सामने 
मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जांच से पता चला है कि बीमा कंपनियों ने इन बीमा बिचौलियों द्वारा प्रदान किए गए नकली चालान के आधार पर वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया. विभाग का कहना है कि हमने इस संबंध में नोटिस भेजा है. जीएसटी कानून के अनुसार, सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के नियम 16 के तहत, एक खरीदार के पास एक चालान होना चाहिए जिस पर जीएसटी का भुगतान किया गया है, और ऐसे खरीदार को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए सामान या सेवाएं प्राप्त होनी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि इन संस्थाओं ने डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कपंनियों की आड़ में अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट को पास करने की व्यवस्था की थी और फर्जी चालान पेश किए गए थे.

इससे पहले भी सामने आए हैं मामले 
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग इससे पहले एक अन्य मामले में टैक्‍स अधिकारियों ने बीमा कंपनियों को नोटिस और समन भेज चुके हैं और कुछ मामलों में कर की वसूली भी की है. अधिकारी ने कहा कि अभी तक इन कंपनियों से प्री-डिपॉजिट के रूप में 700 करोड़ रुपये एकत्र किए जा चुके हैं. अधिकारियों ने कहा कि डीजीजीआई ने 12 बीमा कंपनियों को समन जारी किया है. इससे पहले DGGI ने करीब 10-12 म्यूचुअल फंड हाउस को नोटिस भेजकर उनके पिछले ट्रांजैक्शंस की डिटेल मांगी थी, जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि इन्‍होंने भी गलत तरीके से इनपुट टैक्‍स क्‍लेम किया है, जिससे उनकी जीएसटी देनदारी कम हो सके. उसके बाद इनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

22 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.