होम / बिजनेस / एक ही बार में 400 रुपए से नीचे पहुंचे Delhivery के शेयर, अचानक क्यों आई गिरावट?

एक ही बार में 400 रुपए से नीचे पहुंचे Delhivery के शेयर, अचानक क्यों आई गिरावट?

Delhivery की इक्विटी के कुल शेयरों का 2.51% हिस्सा यानी लगभग 1.8 करोड़ शेयरों की आज सुबह अदला-बदली हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डेल्हीवरी (Delhivery) को लेकर इस वक्त एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. आज सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभाग 400 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. सामने आ रहे डेटा की मानें तो NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) पर कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनटों के भीतर 808 करोड़ रुपयों का टर्नओवर देखने को मिला था. 

टर्नओवर की वजह से आई गिरावट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी टर्नओवर की बदौलत डेल्हीवरी (Delhivery) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार डेल्हीवरी की इक्विटी के कुल शेयरों का 2.51% हिस्सा यानी लगभग 1.8 करोड़ शेयरों की अदला-बदली हुई है. इन 1.8 करोड़ शेयरों की कीमत, 403 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 747 करोड़ रुपए बताई जा रही. हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं, जिसमें कहा गया था कि सॉफ्टबैंक (Softbank) डेल्हीवरी में मौजूद अपनी हिस्सेदारी में से कुछ हिस्सा बेच सकता है. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि सॉफ्टबैंक द्वारा यह शेयर 150 मिलियन डॉलर्स की कीमत में बेचे जायेंगे. 

400 रुपए के नीचे पहुंची Delhivery
मीडिया द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री के बहुत से स्त्रोतों का हवाला दिया गया था और यह बभी कहा गया था कि डेल्हीवरी (Delhivery) में मौजूद 4% हिस्सेदारी को बेचने के लिए सॉफ्टबैंक (Softbank) ब्लॉक डील के रास्ते का चयन कर सकता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इस डील के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital) को एडवाइजर के रूप में चुना जा सकता है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है कि आज हुए टर्नओवर में मौजूद विक्रेताओं में सॉफ्टबैंक शामिल था या नहीं.  डेल्हीवरी के शेयर एक ही बार में 400 रुपए प्रति शेयर के स्तर से नीचे जा पहुंचे हैं. 

अब आगे क्या?
सितंबर में खत्म हुई वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के दौरान डेल्हीवरी (Delhivery) ने अपने कारोबार में बेहतरी की जानकारी भी दी थी और साथ ही पिछले नुक्सान की भरपाई के संकेत भी दिए थे. एक्सपर्ट्स की मानें तो डेल्हीवरी द्वारा जारी किये गयी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी की मैनेजमेंट का ध्यान प्रमुख रूप से प्रॉफिटेबलिटी और मार्केट शेयर प्राप्त करने पर केन्द्रित हो गया था. बहुत से एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी डेल्हीवरी वापसी करेगी और इसीलिए कुछ जाने-माने एक्सपर्ट्स द्वारा कंपनी के शेयरों को खरीदे जाने का टारगेट तय किया गया है.
 
यह भी पढ़ें: अब आरबीआई ने पर्सलन लोन और क्रेडिट कार्ड को लेकर जारी किए नए दिशा निर्देश

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago