✕

होम / बिजनेस / लखनऊ स्थित हेल्थ-टेक स्टार्टअप डेक्ट्रोसेल ने 4 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई

लखनऊ स्थित हेल्थ-टेक स्टार्टअप डेक्ट्रोसेल ने 4 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई

आईएएन ग्रुप समर्थित बायोएंजल्स ने नेतृत्व किया निवेश दौर, कंपनी एआई-आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स को विस्तार देगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हेल्थ-टेक कंपनी डेक्ट्रोसेल ने हाल ही में 4 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की है. इस दौर का नेतृत्व आईएएन ग्रुप समर्थित बायोएंजल्स ने किया जिसमें पैडअप वेंचर्स और विनर्स ने भी भागीदारी की. आईएएन के निवेशकों में नितिन ज़ामरे, समीर कालिया और मितेश शाह शामिल रहे.

कंपनी ने बताया कि जुटाई गई पूंजी का उपयोग भारत में वाणिज्यिक संचालन को बढ़ाने, मल्टीमॉडल एआई तकनीक को और उन्नत करने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार और सीटी, एमआरआई, पीईटी-सीटी तथा एचपीबी डायग्नोस्टिक मॉड्यूल जैसे नए एआई टूल्स के लॉन्च में किया जाएगा.

लखनऊ मुख्यालय वाली कंपनी ने अपना प्रमुख उत्पाद डेक्सपर्ट लॉन्च किया है जिसे भारत में क्लिनिकल उपयोग के लिए सीडीएससीओ से मंजूरी प्राप्त तीन एआई-आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स में से एक माना जाता है. यह प्लेटफॉर्म चेस्ट एक्स-रे और सीटी स्कैन की रिपोर्टिंग पारंपरिक तरीकों से दस गुना तेज और 98 प्रतिशत तक सटीक बताई जाती है. भारत में रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी के बीच यह तकनीक छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर निदान सुनिश्चित करने की क्षमता रखती है.

डेक्ट्रोसेल की स्थापना अंकित शुक्ला, सौम्या शुक्ला और निखिल मिश्रा ने की थी. संस्थापकों का कहना है कि कंपनी का मिशन व्यक्तिगत अनुभव से प्रेरित है जब एक मरीज को एक्स-रे रिपोर्ट में देरी के कारण देर से कैंसर का पता चला और उसकी मृत्यु हो गई.

आईएएन ग्रुप की सह-संस्थापक पद्मजा रूपारेल ने कहा कि डेक्ट्रोसेल भारत में रेडियोलॉजिस्ट की कमी जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे का समाधान पेश कर रहा है. यह तकनीक छोटे कस्बों और गांवों तक समान गुणवत्ता की डायग्नोस्टिक सुविधा पहुंचाने में सक्षम है.

पिछले चार वर्षों में कंपनी ने नौ प्रोजेक्ट्स के तहत 10,000 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की है और 50,000 से ज्यादा मामलों को प्राथमिकता देकर निदान में सहयोग किया है. नई फंडिंग से डेक्ट्रोसेल भारत के 1,000 करोड़ रुपये के डिजिटल एक्स-रे बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में शुरुआती उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

4 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago