✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लगातार तेजी: जानें आज कौन से शेयर दे सकते हैं दमदार रिटर्न

शेयर बाजार में लगातार तेजी: जानें आज कौन से शेयर दे सकते हैं दमदार रिटर्न

BSE का सेंसेक्स 213.45 अंक बढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 69.90 अंक की तेजी के साथ 25,050.55 पर पहुंच गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26% बढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 69.90 अंक या 0.28% की तेजी के साथ 25,050.55 पर पहुंच गया. वहीं, बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी सेक्टर ने किया. निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.69% की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके अलावा एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% की तेजी देखने को मिली. वहीं, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स हरे निशान में रहे. हालांकि, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयरों पर दबाव दिखा.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में

सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.85 अंक या 0.48% बढ़कर 57,930.50 पर रहा. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54.10 अंक या 0.30% की तेजी के साथ 17,968.40 पर बंद हुआ.

कल के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टीसीएस, एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, जोमैटो (Eternal), एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, टाइटन और सनफार्मा टॉप गेनर्स रहे.
वहीं, बीईएल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे.

मार्केट में तेजी की वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बाजार ने रफ्तार पकड़ी. चीन द्वारा अपनी प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. यह कदम नीतिगत स्थिरता का संकेत देता है और भारत के व्यापारिक माहौल पर भी सकारात्मक असर डाल सकता है.

आज इन शेयरों में दिखी खरीदारी

निवेशकों ने Ola Electric Mobility, Carborundum Universal, Godfrey Philips, Intellect Design, Aegis Logistics, Rashtriya Chemicals और Reliance Power में मजबूती से खरीदारी की. खास बात यह रही कि 142 से ज्यादा शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर गए. विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों के लिए आज इन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर ने संकेत दिया है कि Bajaj Finance, Tata Motors, IndusInd Bank, ITC, Bajaj Finserv, Kotak Bank और L&T जैसे शेयरों में अब गिरावट का रुझान बन सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago