होम / बिजनेस / ‘वेबकैम’ के चक्कर में पहले गई कर्मचारी की नौकरी, फिर कंपनी पर भी पड़ी ‘मार’

‘वेबकैम’ के चक्कर में पहले गई कर्मचारी की नौकरी, फिर कंपनी पर भी पड़ी ‘मार’

फ्लोरिडा की एक कंपनी ने अपने कर्मचारी को घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम के दौरान दिन में करीब नौ घंटे कैमरा ऑन रखने को कहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्क फ्रॉम होम के दौरान वेबकैम ऑन नहीं रखने पर पहले कंपनी ने अपने कर्मचारी को कड़ी सजा दी, फिर उसे खुद सजा मिल गई. दरअसल, अमेरिकी कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को केवल इसलिए नौकरी से निकाल दिया था, क्योंकि उसने वेबकैम चालू नहीं रखा था. इसके बाद संबंधित कर्मचारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने कंपनी पर जुर्माना लगा दिया.  

अदालत ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीदरलैंड की कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी पर 60 लाख का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा कि कर्मचारियों को वेबकैम ऑन रखने के लिए मजबूर करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है, इसलिए कंपनी पर 60 लाख रुपए का फाइन लगाया जाता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि कर्मचारी वेबकैम ऑन नहीं करके अपनी गोपनीय अधिकारों का इस्तेमाल कर रहा था.

क्या था कंपनी का निर्देश?
अब समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है. दरअसल, फ्लोरिडा की एक टेलीमार्केटिंग कंपनी 'चेटू' ने अपने एक कर्मचारी को घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम के दौरान दिन में करीब नौ घंटे कैमरा ऑन रखने को कहा था. लेकिन, कर्मचारी सहज नहीं था क्योंकि चाहती थी कि वो लैपटॉप की स्क्रीन के साथ-साथ अपना लाइव वीडियो भी साझा करे. 

‘ट्रैक कर रही थी कंपनी’
कर्मचारी ने बताया कि जब उसने कैमरा ऑन करने से मना किया तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. कर्मचारी ने अदालत को बताया कि उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि कंपनी उस पर हर समय एक वेबकैम के जरिए नजर रखकर उसे ट्रैक कर रही है और उसकी गोपनीयता पर हमला कर रही है. इसलिए कर्मचारी ने ऐसा करने से इनकार दिया. इसके बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. 

कोर्ट ने मानी दलील 
वहीं, कंपनी का कहना है कि निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर कर्मचारी को बाहर किया गया है. कंपनी के इस फैसले के बाद कर्मचारी कोर्ट पहुंच गया. अदालत ने कर्मचारी की दलीलों को सही पाते हुए कंपनी पर 60 लाख का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया. कोर्ट ने कहा कि वेबकैम चालू रखने के लिए किसी कर्मचारी को मजबूर करना, मानवाधिकारों की उल्लंघन है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago