होम / बिजनेस / चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स के लिए कंपनियों को वीज़ा जारी करना शुरू किया
चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स के लिए कंपनियों को वीज़ा जारी करना शुरू किया
EV और हाई-टेक विनिर्माण के लिए अहम कच्चे माल की सप्लाई को लेकर भारतीय कंपनियों को राहत के संकेत
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago
चीनी अधिकारियों ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई के लिए वीज़ा जारी करना शुरू कर दिया है और भारतीय कंपनियों व बीजिंग के एक्सपोर्ट क्लीयरेंस एजेंसियों के बीच संपर्क स्थापित हो चुका है. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए अहम इन मैग्नेट्स की सप्लाई पर काम जारी है ताकि सप्लाई चेन प्रभावित न हो.
चीन ने 4 अप्रैल को सात रेयर अर्थ एलिमेंट्स और मैग्नेट्स के निर्यात के लिए लाइसेंसिंग नियम लागू किए थे. इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े टैरिफ कदमों के जवाब में उठाया गया कदम माना गया था. नए नियमों के तहत निर्यातकों को शिपमेंट से पहले मंजूरी लेनी होती है और यह मंजूरी तभी दी जाती है जब चीनी अधिकारी घोषित एंड-यूज़ से संतुष्ट हों कि उसका इस्तेमाल सामरिक या सैन्य उद्देश्यों में नहीं होगा.
रेयर अर्थ्स का इस्तेमाल सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर्स, एविएशन, डिफेंस और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स में भी होता है. चीन इस सेक्टर में 70% वैश्विक उत्पादन और करीब 90% प्रोसेसिंग क्षमता के साथ दबदबा रखता है. भारतीय ऑटो उद्योग के अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि REE शिपमेंट में देरी जुलाई 2025 से इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाई-एंड आईसीई वाहनों के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है.
कई घरेलू आपूर्तिकर्ताओं ने पहले ही जोखिम कम करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिनमें चीनी विक्रेताओं के जरिए मंजूरी लेना और एंड-यूज़ सर्टिफिकेट जमा करना शामिल है. उद्योग सूत्रों के अनुसार, कुछ मंजूरियां अब मिल चुकी हैं, लेकिन सप्लाई टाइमलाइन अब भी भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर बनी हुई है.
टैग्स