होम / बिजनेस / Infosys में छंटनी मामले में केंद्र का एक्‍शन, कर्नाटक सरकार को कार्रवाई के निर्देश

Infosys में छंटनी मामले में केंद्र का एक्‍शन, कर्नाटक सरकार को कार्रवाई के निर्देश

IT संगठन NITES ने सरकार से की शिकायत, श्रम मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को जांच के आदेश दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पहले सिलेक्शन, फिर ज्वाइनिंग के लिए 2 साल का इंतजार और फिर 6 महीने बाद ही छंटनी की तलवार. कुछ ऐसा हाल किया है देश की मशहूर आईटी कंपनी Infosys ने. आईटी कंपनी से निकाले गए सैकड़ों फ्रेशर्स की माने तो Infosys ने 2024 में कैंपस सिलेक्शन में उन्हें नौकरी दी, जिसके बाद दो साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने उन्हें 2024 के आखिरी महीनों में ज्वाइनिंग लेटर दिया, लेकिन हद तो उस समय हो गई जब कंपनी ने केवल 6 महीने में ही फ्रेशर्स को बिना किसी पुख्ता वजह से छंटनी के नाम पर बाहर का रास्ता दिखा दिया.

NITES के पास पहुंची शिकायत

दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस ने जिन कर्मचारियों की छंटनी की है, उन्होंने IT कर्मचारी संघ NITES में शिकायत की है. इसके बाद ये मामला केंद्र सरकार के पास पहुंचा. जिसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कर्नाटक राज्य सरकार को जांच के आदेश दिए हैं.

जिस तरीके से इंफोसिस ने अपने यहां फ्रैशर्स की छंटनी की है वो श्रम कानूनों में आता है. इसी के चलते केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के मामले को संज्ञान में लेते हुए कर्नाटक राज्य सरकार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें इस पूरे मामले को NITES यानी नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सेनेट ने केंद्र सरकार के सामने उठाया था.

300 नहीं 700 कर्मियों की हुई छंटनी

NITES के आरोपों की मानें तो इंफोसिस ने 300 फ्रेशर्स की जगह 700 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला है. साथ ही NITES के अनुसार इसके पीछे इंफोसिस ने इंटरनल असिस्टेंट टेस्ट को पास न कर पाना बड़ी वजह बताया है. इसके साथ ही NITES ने आरोप लगाया है कि इंफोसिस ने जिन फ्रेशर्स की छंटनी की है उनसे दबाव में कॉन्फिडेंशियल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी कराए हैं.

इंफोसिस ने बचाव में क्या कहा?

इस पूरे मामले पर इंफोसिस ने बचाव करते हुए कहा कि जिन फ्रेशर्स को छंटनी में निकाला गया है, वे ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान आयोजित इंटरनल टेस्ट में पास नहीं हो पाए. कंपनी ने जोर देकर कहा कि ये प्रक्रिया कर्मचारियों द्वारा हायरिंग के समय हस्ताक्षरित अनुबंध के अनुरूप है. आपको बता दें इंफोसिस के इस कदम के बाद अब IT सेक्टर में को भी सिक्योर जॉब के तौर पर नहीं देखा जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

14 minutes ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

27 minutes ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

3 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

27 minutes ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

14 minutes ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

3 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

18 hours ago