✕

होम / बिजनेस / CCPA ने Rapido पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना, उपभोक्ताओं को गुमराह करने के आरोप

CCPA ने Rapido पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना, उपभोक्ताओं को गुमराह करने के आरोप

CCPA द्वारा Rapido पर लगाया गया यह जुर्माना उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ एक सख्त संदेश है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापन देने के कारण की गई है. Rapido को तत्काल प्रभाव से उक्त विज्ञापन बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

5 मिनट में ऑटो न मिलने पर ₹50 देने का वादा फर्जी निकला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CCPA की जांच के दौरान पाया गया कि Rapido ने अपने विज्ञापनों में 5 मिनट के भीतर ऑटो न मिलने पर ₹50 देने का दावा किया था. इसके अलावा कंपनी ने गारंटीड ऑटो जैसी सेवाओं का भी वादा किया था, जो झूठे और भ्रामक साबित हुए. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया कि Rapido को निर्देश दिया गया है कि वह उन ग्राहकों को मुआवजा दे, जिन्हें यह ऑफर दिया गया लेकिन भुगतान नहीं मिला.

विज्ञापनों में डिसक्लेमर भी उपभोक्ताओं को समझ नहीं आया

CCPA की जांच में यह भी सामने आया कि Rapido के विज्ञापनों में जो डिसक्लेमर दिए गए थे, वे बहुत छोटे फॉन्ट में थे, जिन्हें सामान्य ग्राहक पढ़ ही नहीं सकता था. इस वजह से उपभोक्ता विज्ञापन के असली शर्तों और नियमों से अनजान रहे और गुमराह हुए.

उपभोक्ता संरक्षण के लिए सख्त कार्रवाई का संदेश

CCPA की चीफ कमिश्नर निधि खरे ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी विज्ञापन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने प्रचार-प्रसार में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी और उपभोक्ता हितों की रक्षा करनी होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago