होम / बिजनेस / ICICI Loan Fraud Case: CBI ने किया Videocon के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार
ICICI Loan Fraud case: CBI ने किया Videocon के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार
वीडियोकॉन के संस्थापक 71 वर्षीय वेणुगोपाल धूत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः ICICI बैंक लोन फ्रॉड केस में सीबीआई ने बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर व उनके पति दीपक कोचर को हिरासत में लिए जाने के लगभग तीन दिन बाद वीडियोकॉन के संस्थापक 71 वर्षीय वेणुगोपाल धूत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारी सोमवार को सुबह की गई.
बनाया था आरोपी
सीबीआई ने दीपक कोचर, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रबंधित कंपनियों नूपावर रिन्यूएबल्स (एनआरएल) के साथ कोचर और धूत को आपराधिक साजिश और प्रावधानों से संबंधित आईपीसी की धाराओं 2019 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाया था.
बैंक पर ऊपर सीबीआई ने लगाया आरोप
सीबीआई ने आरोप लगाया था कि आईसीआईसीआई बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई के दिशानिर्देशों और बैंक की क्रेडिट नीति का उल्लंघन करते हुए धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को 3,250 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत किया था.
यह भी आरोप लगाया गया था कि बदले के हिस्से के रूप में, धूत ने सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) के माध्यम से नूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया और 2010 के बीच घुमावदार रास्ते से एसईपीएल को दीपक कोचर द्वारा प्रबंधित पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिया था.
बता दें कि एक समय ऐसा था जब चंदा कोचर अपनी उपलब्धियों के लिए पहचानी जाती थीं. उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में बड़ा नाम कमाया था, लेकिन अपने पति को फायदा पहुंचाने के चक्कर में सबकुछ तबाह हो गया.
फोर्ब्स की लिस्ट में रही हैं शामिल
चंदा कोचर ने 1984 में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी आईसीआईसीआई ज्वाइन किया था. 1994 में जब आईसीआईसीआई संपूर्ण स्वामित्व वाली बैंकिंग कंपनी बन गई तो चंदा कोचर को असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनाया गया. इसके बाद वह सफलता के सीढ़ियां चढ़ती गईं. 2009 में चंदा कोचर को बैंक का सीईओ और एमडी बनाया गया. वह फोर्ब्स मैगजीन की 'दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में भी शामिल रही हैं.
दीपक कोचर के बारे में
दीपक कोचर ने 2008 में न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाई थी. वह इसके फाउंडर व सीइओ हैं. इस कंपनी की शुरुआत 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में हुई थी. वैकल्पिक ऊर्जा के लिए काम करने वाली इस कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुधूत गोपाल के परिवार के पास और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी कोचर के पास थी. दीपक कोचर का पूरा नाम दीपक वीरेंद्र कोचर है. चंदा कोचर से उनकी मुकालात मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्डडीज में हुई थी. उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है.
VIDEO: ब्लैक फ्राइडे के बाद आज कैसा होगा बाजार का रुख, किन शेयरों में हैं तेजी के संकेत?
टैग्स