होम / बिजनेस / Reliance Retail के 1400 स्टोर्स में नजर आएंगे Candy Toy, जानिए किसके साथ और क्या हुई है डील?

Reliance Retail के 1400 स्टोर्स में नजर आएंगे Candy Toy, जानिए किसके साथ और क्या हुई है डील?

Reliance Retail ने Candytoy Corporate Pvt Ltd के साथ एक समझौता किया है. ये कंपनी अभी 40 देशों में कैंडी की सप्लाई कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और आप रिलायंस रिटेल के कस्टमर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, छोटे बच्चों को कैंडी टॉय काफी पसंद आते हैं, ऐसे में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अपने स्टोर्स में कैंडी टॉय (Candy Toy) की बिक्री के लिए इंदौर के प्रसिद्ध कैंडीटॉय कॉरपोरेट (Candytoy Corporate) के साथ साझेदारी की है. इसके तहत कंपनी रिलायंस के 1,400 स्टोर्स पर कन्फेक्शनरी टॉयज की सप्लाई करेगी. इसका मतलब है कि जल्द ही रिलायंस के स्टोर पर आपको स्वादिष्ट कैंडी टॉय का स्वाद भी मिलेगा. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की पूरी योजना?

दिवाली के अंत तक 200 स्टोर्स में बिकने लगेंगी कैंडी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के पास अभी 15 से अधिक दुकानों के लिए खरीद ऑर्डर हैं. दिवाली के अंत तक 200 दुकानों में बिक्री चालू हो जाएगी और चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1,400 दुकानों में बिक्री चालू हो जाएगी. रिलायंस रिटेल की 200 दुकानों पर बिक्री के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये प्रति माह का आर्डर मिला है. वहीं, इस वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 4 से 4.5 करोड़ रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा.

कंपनी का मार्केट 1000 करोड़ रुपये
कंपनी के अनुसार हमारे पास कैंडी की मिठाई और नमकीन टेस्ट कैटेगिरी में 75 से अधिक एसकेयू हैं, जो रिलायंस रिटेल को दिए जा रहे हैं. कैंडीटॉय कॉरपोरेट (सीटीसी) का पूंजीकरण लगभग 1,000 करोड़ रुपये है. यह 40 देशों में वैश्विक स्तर पर अन्य खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति कर रही है. कंपनी अपनी भविष्य की विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण के लिए लगभग 10 प्रतिशत इक्विटी बेचने की योजना बना रही है और अगले दो-तीन साल में आईपीओ लाने पर विचार कर रही है.

120 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट
कैंडीटॉय कॉर्पोरेट कोलगेट पामोलिव, प्यूमा, एमटीआर, बोर्नविटा, येलो डायमंड्स, विस्तारा एयरलाइंस और एयरएशिया सहित कई कंपनियों के लिए कैंडी टॉय बनाती है. उन्होंने कहा इस वित्तीय वर्ष में कंपनी को एक्सपोर्ट से लगभग 120 करोड़ रुपये और घरेलू बाजार से 200 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जिसमें उसके बी2सी सेल्स और चैनल भागीदार शामिल हैं. बता दें, कैंडीटॉय कॉर्पोरेट प्रमोशनल टॉय और कंफेक्शनरी का एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरर है, जिनके पास अपने खुद के पांच प्लांट्स और 11 कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर हैं. कंपनी तीन महाद्वीपों के 40 देशों को कैंडी सप्लाई करती है. कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 260 से 280 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है. अगले वित्त वर्ष में 400 करोड़ से 450 करोड़ रुपये के बीच होने के आसार हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago