होम / बिजनेस / प्रिंटिंग इडस्ट्री पर लगातार छा रहे हैं संकट के बादल, जानें क्यों चौपट हो रहा बाजार 

प्रिंटिंग इडस्ट्री पर लगातार छा रहे हैं संकट के बादल, जानें क्यों चौपट हो रहा बाजार 

कोरोना से पहले तक बड़े पैमाने पर नए साल के कैलेंडर प्रिंट करवाए जाते थे, लेकिन अब यह चलन कम हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल युग में कैलेंडर का बिजनेस लगभग चौपट हो गया है. कुछ साल पहले तक बड़े पैमाने पर कैलेंडर छपते और बिकते थे. सरकारी से लेकर कई प्राइवेट कंपनियां कैलेंडर प्रिंट करवाकर अपने ग्राहकों को देती थीं, लेकिन अब यह कल्चर समाप्त होता जा रहा है. नए साल के कैलेंडर दिसंबर से ही छपने और बिकने शुरू हो जाते थे, मगर इस बार ऐसा बहुत कम देखने को मिला है. 

रफ्तार नहीं पकड़ रहा कारोबार
कई प्रोफेशनल बताते हैं कि दिसंबर में उन्हें ढेरों कंपनियों के कैलेंडर मिलने लगते थे, लेकिन इस बार इक्का-दुक्का कंपनियों ने ही नए वर्ष के कैलेंडर प्रिंट करवाए हैं. कोरोना महामारी के दिनों में कैलेंडर के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई थी, क्योंकि लोग एक-दूसरे के डायरेक्ट कांटेक्ट में आने से बच रहे थे. अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है, मगर कैलेंडर का बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ सका है, जिससे पता चलता है कि प्रिंटेड कैलेंडर भी लोगों की लाइफ से बाहर हो रहे हैं.  

कोरोना ने बदल दी आदत
कार्ड एवं कैलेंडर बिजनेस से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले मोबाइल फोन की वजह से दीवार से घड़ियां गायब हुईं और अब कोरोना महामारी के बाद से कैलेंडर का इस्तेमाल भी काफी कम हो गया है. उनके मुताबिक, कोरोना ने लोगों की आदत को बदल दिया है. अब लोग डेट-टाइम या किसी इवेंट आदि के बारे में जानकारी के लिए घड़ी या कैलेंडर नहीं, मोबाइल फोन देखते हैं. इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होती है. कोरोना के बाद से कैलेंडर का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

टैक्स में नहीं मिलती छूट 
वहीं, एक रिपोर्ट में थोक विक्रेताओं के हवाले से बताया गया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों आदि को अब कैलेंडर-डायरी पर टैक्स में छूट नहीं मिलती, इसलिए उन्होंने ग्राहकों को उपहार स्वरूप कैलेंडर देना बंद कर दिया है. कुछ विक्रेताओं का कहना है कि यदि हालात नहीं बदले तो उन्हें कोई दूसरा बिजनेस ऑप्शन देखना होगा. बात केवल कैलेंडर या डायरी तक ही सीमित नहीं है, वेडिंग इनविटेशन प्रिंट करवाने का चलन भी कम हुआ है. अब लोग विवाह का निमंत्रण पत्र डिज़ाइन करवाकर व्हाट्सऐप से भेज रहे हैं. 

वेडिंग इनविटेशन भी ऑनलाइन
कार्ड बिजनेस से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि शादियों का सीजन होने के बावजूद लोग वेडिंग इनविटेशन प्रिंट करवाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. कोरोना से पहले बड़ी संख्या में ऑर्डर आया करते थे, लेकिन इस बार ऑर्डर काफी कम हैं. इसकी वजह है सोशल मीडिया के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेजने का चलन. दरअसल, इससे कार्ड खरीदने, प्रिंट करवाने और उसे भेजने में होने वाला खर्चा बच जाता है, इसलिए लोग व्हाट्सऐप पर वेडिंग इनविटेशन भेजने को तवज्जो दे रहे हैं. लेकिन इस बदलते ट्रेंड की वजह से कार्ड के बिजनेस पर खासा असर पड़ा है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

5 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

8 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

8 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

9 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

4 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

5 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

8 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

7 hours ago