होम / बिजनेस / इस राज्य में वाहन खरीदना हो जाएगा पहले से महंगा, सरकार ने इतना बढ़ाया टैक्स!

इस राज्य में वाहन खरीदना हो जाएगा पहले से महंगा, सरकार ने इतना बढ़ाया टैक्स!

पंजाब सरकार ने कार और दोपहिया वाहन पर टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है. इससे राज्य में वाहनों की लागत बढ़ जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आज पंजाब राज्य में रहते हैं और कोई कार या दोपहिया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, पंजाब सरकार ने कार और दोपहिया वाहन पर टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है. टैक्स बढ़ने से अब राज्य में इन वाहनों की कीमत भी बढ़ जाएगी, जिससे आम जनता के लिए वाहन खरीदना पहले से थोड़ा महंगा हो जाएगा. तो आइए जानते हैं सरकार ने कितना टैक्स बढ़ाया है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

अब इतनी महंगी हो जाएगी कार
परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार मोटर वाहन टैक्स की नई दरें वाहन की वास्तविक कीमत पर लगाई जाएंगी. नई दरों के अनुसार, 15 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन पर टैक्स को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि वाहन की कीमत 7,500 रुपये तक बढ़ जाएगी. 15 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की लागत वाले चार पहिया वाहन में टैक्स को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे इनकी कीमत में लगभग 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं, 25 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों के लिए एक और कैटेगरी जोड़ी है और इस पर 13 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया गया है.

दोपहिया वाहनों पर इतना बढ़ाया टैक्स
एक लाख रुपये तक की लागत वाले दोपहिया वाहनों के लिए मोटर वाहन कर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है. अधिसूचना के अनुसार अगर दोपहिया वाहन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, लेकिन दो लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो टैक्स की दर 10 प्रतिशत होगी. दो लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दोपहिया वाहन पर 11 प्रतिशत मोटर वाहन पर टैक्स लगेगा. ऐसे में पंजाब में वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा. 

त्यौहार के समय लोगों को लगा झटका
मोटर वाहन पर लगने वाले टैक्स में ये बढ़ोतरी फैस्टिव सीजन से पहले की गई है. ऐसे में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहार से पहले सरकार के इस फैसले से उन लोगों को झटका लग सकता है, जिन्होंने कार खरीदने की प्लानिंग की हुई है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

56 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

57 minutes ago