होम / बिजनेस / Budget 2023: क्या टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी सुनाएंगी वित्त मंत्री? ये है इसका जवाब
Budget 2023: क्या टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी सुनाएंगी वित्त मंत्री? ये है इसका जवाब
बजट की तैयारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार इस बार टैक्सपेयर्स को कोई राहत देने जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
फरवरी में पेश होने वाले बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. टैक्सपेयर्स चाहते हैं कि सरकार उन्हें कुछ राहत प्रदान करे और माना जा रहा है कि सरकार उनकी ये मुराद पूरी कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 2023-24 के आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा को बढ़ा सकती है. ये सीमा अभी 2.5 लाख रुपए है जिसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है.
क्या है मौजूदा व्यवस्था
मौजूदा व्यवस्था की बात करें, तो 2.5 लाख रुपए की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता. 60-80 वर्ष की आयु वर्ग के के मामले में, यह 3 लाख और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 5 लाख रुपए है. टैक्स स्लैब की बात करें, तो 2.5-5 लाख तक की सालाना इनकम पर 5% टैक्स, 5-10 लाख तक की सालाना इनकम पर 20% टैक्स और 10 लाख से ज्यादा की सालाना इनकम पर 30% टैक्स लगता है.
2014 के बाद बदलाव नहीं
मोदी सरकार ने 2014 में आयकर की सीमा में बदलाव किया था. उस सयम 2 लाख की लिमिट को बढ़ाकर ढाई लाख किया गया था. दरअसल, वो मोदी सरकार का पहला आम बजट था, इसलिए जनता को लुभाने की कोशिश की गई थी. उसके बाद से सरकार को आर्थिक मोर्चे पर जब परेशानी का सामना करना पड़ा तो राहत की बात हवा हो गई. अब 2023 में मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करने वाली है. लिहाजा, माना जा रहा है कि इसे लोकलुभावन बनाने की कोशिश रहेगी.
वित्त मंत्रालय ने मांगे सुझाव
वित्त मंत्रालय की तरफ से बजट को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर सुझाव मांगा था कि न्यू टैक्स रिजीम में कितना सुधार किया जा सकता है. संभावना है कि इस बार सरकार नई और पुरानी दोनों तरह की टैक्स रिजीम में बदलाव कर सकती है. गौरतलब है कि पिछले बजट में भी उम्मीद थी कि सरकार मध्यम वर्ग को टैक्स से राहत देगी. लेकिन, ऐसा नहीं किया गया. यदि इस बार अगर टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए आयकर सीमा को बढ़ाया जाता है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा मध्यम वर्ग को होगा.
टैग्स