होम / बिजनेस / 10 साल के लिए एक हुए BSNL-MTNL, जानिए आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी ये डील?

10 साल के लिए एक हुए BSNL-MTNL, जानिए आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी ये डील?

BSNL इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी की 5जी सर्विस के परीक्षण का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह वीडियो कॉल करते नजर आए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है. दरअसल, पिछले कई दिनों से बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL)  के एक होने की चर्चा चल रही थी, जो अब सच हो गई है.  इन दोनों ही सरकारी टेलीकॉम कंपनिययों ने आपस में एक एग्रीमेंट किया है. तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ये एग्रीमेंट और इससे आपको क्या फायदा होगा?
 
10 साल के लिए एक हुई दोनों कंपनियां
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने सर्विस एग्रीमेंट पर साइन कर लिया है. ये खबर बहुत पहले से सुर्खियों में थी कि बीएसएनएल की तरफ से एमटीएनएल ऑपरेशन को ओवरटेक किया जा सकता है. एमटीएनएल बोर्ड ने अब सर्विस एग्रीमेंट को हरी झंडी दे दी है. ये एग्रीमेंट कंपनियों की तरफ से 10 साल के लिए किया गया है. फिलहाल इसे DoT की तरफ से होल्ड  किया गया है. 

टैक्स इंप्लीकेशन की चल रही है जांच
सरकार ने इस एग्रीमेंट को होल्ड कर दिया है, क्योंकि अभी सरकार की तरफ से टैक्स इंप्लीकेशन की जांच की जा रही है. सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती है कि ये डील दोनों के बीच कितनी महंगी पड़ने वाली है. सरकार पहले ही सॉवरेन बॉन्ड ड्यू झेल रही है और अब वह कंपनी की ज्यादा लागत नहीं झेलना चाहती है. सरकार चाहती है कि दोनों ही कंपनियों ज्यादा बोझ न डालें.

बीएसएनएल ने ली एमटीएनएल के सभी ऑपरेशन की जिम्मेदारी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमटीएनएल कंपनी के ऊपर अभी 31,994.51 करोड़ का डेब्ट है. बीएसएनएल की तरफ से एमटीएनएल के सभी ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली गई है.  बीएसएनएल का उद्देश्य रहेगा कि एमटीएनएल जल्द से जल्द बाजार में वापसी करे. कम से कम मार्केट के खर्च तो एमटीएनएल के निकाले जा सकें जो अभी काफी खराब हालत है. दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में बीएसएनएल पहले ही अपना नेटवर्क मजबूत कर रही है. इसमें 4G और 5G को शामिल किया गया है. 

डील लोगों के लिए ऐसे होगी फायदेमंद
बीएसएनएल और एमटीएनएल के बीच ये डील दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं. क्योंकि अभी मार्केट पर जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों का कब्जा है, लेकिन बीते दिनों रिचार्ज महंगे होने के बाद लोगों का रुख बीएसएनएल की ओर बढ़ा है और लोग  तेजी से बीएसएनएल नेटवर्क अपनाने लगे हैं. वहीं, कई लोग 5G नेटवर्क का भी इंतजार कर रहे हैं, जिससे वह भी बीएसएनएल स्विच कर सकें. 

इसे भी पढ़ें-इस एयरलाइंस ने किया बड़ा ऐलान, 1000 से ज्यादा महिला पायलट उड़ाएंगी विमान

बीएसएनएल ने 5G सर्विस का ट्रायल किया शुरू
बीएसएनएल का 5जी ट्रायल शुरू हो चुका है. इस नेटवर्क से पहले कॉल भी हो चुकी है. इससे साफ हो गया है कि बहुत जल्द नया नेटवर्क आ सकता है. इसमें 5जी सबसे खास होने वाला है. खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा था कि बीएसएनएल का नेटवर्क आने में लेट जरूर हुआ है, लेकिन हम ये सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि ये बेहतर होना चाहिए. यानी नेटवर्क की स्थिति में सुधार पर काम किया जा रहा है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

6 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

6 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.