होम / बिजनेस / बस एक अफवाह और BSE के शेयरों में आया उछाल, जानिए क्या है वजह?

बस एक अफवाह और BSE के शेयरों में आया उछाल, जानिए क्या है वजह?

अफवाह की बदौलत BSE के शेयरों में 5% का उछाल आया जिसके बाद BSE के शेयरों की कीमत 975 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट बहुत ही दिलचस्प जगह है. जहां आए दिन शेयरों में वृद्धि और गिरावट की खबरों से मार्केट में हलचल बनी रहती है, वहीँ कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी खबर या फिर अफवाह की बदौलत मार्केट प्रमुख रूप से प्रभावित होती है और कुछ कंपनियों या फिर शेयरों की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलती है. आज भी शेयर मार्केट में ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला है, और BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में वृद्धि देखने को मिली है.

JFS के शेयरों में भी आया उछाल
इससे पहले की हम अफवाह के बारे में बात करें आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से JFS यानी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में गिरावट जारी थी, लेकिन आज कंपनी के शेयरों में 3% जितनी वृद्धि देखने को मिली है. जिस तरह इस अफवाह ने BSE के शेयरों को हवा दी और BSE के शेयरों की कीमत में उछाल देखने को मिला ठीक उसी तरह आज सुबह ब्लॉक डील की खबरों को लेकर JFS के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला और कंपनी के शेयर 218.50 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए. वैसे तो इस डील को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस डील में कंपनी की 0.8% इक्विटी बेची गई है.

अफवाहों से आया शेयर में उछाल
जहां JFS के शेयरों में ब्लॉक डील की खबरों की बदौलत उछाल देखने को मिला था, वहीँ BSE के शेयरों में मात्र एक अफवाह की बदौलत 5% जितना उछाल देखने को मिला है. मार्केट में सुबह से ही एक खबर काफी रफ्तार पकड़ रही थी और यह खबर थी कि बुधवार का कारोबारी दिन खत्म होने के बाद BSE द्वारा एक बहुत जरूरी जानकारी साझा की जा सकती है. इस अफवाह की बदौलत BSE के शेयरों में 5% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद BSE के शेयरों की कीमत 975 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई जबकि BSE के शेयरों की पिछली क्लोजिंग 910 रुपए प्रति शेयर थी. 

क्या है अफवाह और कितना है सच?
आपको बता दें की पिछले कुछ महीनों से BSE के शेयरों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. दरअसल बात ये है कि एक्सचेंज में डेरीवेटिव की संख्या बढ़ रही है और इसी वजह से BSE के शेयरों में वृद्धि बनी हुई है. साथ ही यह भी माना जा रहा है की आने वाले समय में BSE और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) का मर्जर हो सकता है और इन ख़बरों की बदौलत भी BSE के शेयरों की कीमत में वृद्धि देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि BSE या फिर MCX द्वारा मर्जर की खबरों की पुष्टि नहीं की गई है. बहुत से एक्सपर्ट्स का मानना है की MCX को बेहतर टेक्नोलॉजी की खोज है और वह BSE की आधुनिक टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकता है, वहीं दूसरी तरफ MCX से जुड़कर BSE भी अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकता है और इस तरह मर्जर की खबरों की बदौलत शेयर की कीमतों में तेजी बनी हुई है. इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि MCX द्वारा इस हफ्ते बोर्ड की बैठक का आयोजन होना था और इस बैठक की खबरों की बदौलत भी इन अफवाहों को और ज्यादा मजबूती मिली है. 
 
यह भी पढ़ें: 12 सितंबर को पहली बार उठेगा iPhone 15 से पर्दा, जानिए क्या होगा खास?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago