होम / बिजनेस / Blinkit ने शुरू की एक नई सर्विस, अब घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगी पासपोर्ट साइज फोटो

Blinkit ने शुरू की एक नई सर्विस, अब घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगी पासपोर्ट साइज फोटो

ब्लिंकिट (Blinkit) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडर पर इसे लेकर जानकारी शेयर की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी पासपोर्ट साइज़ फोटो निकलवाने के लिए फोटो स्टूडियो जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. अब आपको किसी फॉर्म पर अपना फोटो लगाना हो और आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो न हो और न ही फोटो स्टूडियो जाने का समय हो, तो ये सर्विस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. आपको बिना कहीं जाए घर बैठे ही अपनी पासपोर्ट साइट फोटो मिल जाएगी. इतना ही नहीं कई बार आप परीक्षा केंद्र या कहीं भी डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए भी अगर अपना फोटो ले जाना भूल गए हैं, तो वहां से भी आप पासपोर्ट साइज फोटो ऑर्डर कर सकते हैं. दरअसल, ऑनलाइन क्विक कॉमर्स ऐप ब्लिंकिट (Blinkit) ने अपने ग्राहकों के लिए पासपोर्ट साइज फोटो की डिलीवरी भी शुरू कर दी है. तो आइए जानते हैं इस सर्विस का फायदा आपको कैसे मिलेगा?

10 मिनट में डिलीवर होगी फोटो
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ग्राहकों के लिए एक जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि क्या कभी आपको लास्ट मिनट्स में विजा डॉक्यूमेंटेशन, एडमिट कार्ड और रेंट एग्रीमेंट आदि के लिए पासपोर्ट साइज की जरूरत पड़ी है, तो अब इस समस्य का समाधान हो गया है, क्योंकि ब्लिकिंग अब सिर्फ 10 मिनट में पासपोर्ट साइज की फोटो भी सीधे आपके घर पर डिलीवर करेगा. आपको बता दें, ब्लिंकिट पहले से ही आपको डॉक्यूमेंट प्रिंट करने की सुविधा दे रहा है. सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमतें आम प्रिंट स्टोर की तुलना में बहुत कम हैं. अगली बार जब आपको जल्दी फोटो की जरूरत हो, तो ब्लिंकिट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

एनसीआर के इन दो शहरों में शुरू हुई सर्विस
नए फीचर की घोषणा करते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि ये खास सर्विस की शुरूआत फिलहाल दिल्ली और गुरुग्राम में की जा रही है, जिसमें ब्लिंकइट के ग्राहक 10 मिनट में पासपोर्ट फोटो मंगवा सकते हैं. इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा. 

ऐसे मिलेगी फोटो
1. ग्राहक ब्लिंकिट ऐप के जरिए ठीक वैसे ही पासपोर्ट साइज फोटो के लिए ऑर्डर दे सकते हैं, जैसे वह किराने का सामान या घरेलू सामान के लिए करते हैं. 
2. जानकारी के अनुसार यूजर ब्लिंकिट ऐप पर निर्धारित सेक्शन में अपना फोटो खींचकर अपलोड करसकते हैं या तो अपनी फोटो गैलरी से कोई फोटो लेकर उसे अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद ऐप खुद ही फोटो बैग्राउंड हटाकर फोटो को जरूरी साइज में एडस्ट कर देगा.  
3. ये फोटो कोडक ग्लॉसी पेपर पर प्रिंट होंगे और फोटो क्वालिटी 210 जीएसएम होगी. 
4. ग्राहक 8, 16 या 32 फोटो मंगवा सकते हैं. 
5. ऑर्डर देने के बाद फोटो प्रिंट हो जाएगी और 10 मिनट के अंदर आपके पते पर डिलीवर हो जाएगी.
   
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago