✕

होम / बिजनेस / BITKRAFT Ventures भारत में करेगा बड़ा निवेश, ऑनलाइन मनी गेमिंग बैन के बाद दिखा भरोसा

BITKRAFT Ventures भारत में करेगा बड़ा निवेश, ऑनलाइन मनी गेमिंग बैन के बाद दिखा भरोसा

BITKRAFT Ventures का भारत में निवेश बढ़ाने का निर्णय यह दर्शाता है कि देश अब केवल एक उभरता हुआ गेमिंग बाजार नहीं, बल्कि एक वैश्विक नवाचार केंद्र बन चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्लोबल गेमिंग और इंटरएक्टिव मीडिया वेंचर कैपिटल फर्म BITKRAFT Ventures ने भारत में अपने निवेश को दोगुना करने की घोषणा की है. यह कदम भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद उठाया गया है. कंपनी अब भारत में गेमिंग स्टूडियोज, ईस्पोर्ट्स सेक्टर और गेमिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अपने फोकस को और बढ़ाने की योजना बना रही है.

BITKRAFT का भारत केंद्रित निवेश विज़न भारत में और वैश्विक बाजारों के लिए मौलिक IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) के निर्माण, गेमिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इंटरएक्टिव मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रित है. कंपनी केवल उन्हीं मॉडलों का समर्थन करेगी जो भारत के नियामक ढांचे के अनुरूप हों, साथ ही भारत की मोबाइल-फर्स्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग और स्टोरीटेलिंग क्षमताओं से मेल खाते हों.

सरकार का फोकस ई-स्पोर्ट्स और कैज़ुअल गेमिंग पर
ऑनलाइन मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ईस्पोर्ट्स, मोबाइल-फर्स्ट कैज़ुअल गेम्स और गेमिंग सेक्टर में इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हालाँकि इस प्रतिबंध के कारण कुछ क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भारत का समग्र गेमिंग इकोसिस्टम अब भी मजबूत है. फ्री-टू-प्ले टाइटल्स, मिडकोर और कोर गेमिंग अनुभव, AI-नेटिव कंटेंट क्रिएशन, और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स व टूल्स में भारी संभावनाएं बनी हुई हैं.

भारत बना इनोवेशन का हब
BITKRAFT का मानना है कि भारत अब केवल एक "ग्रोथ मार्केट" नहीं रहा, बल्कि एक "इनोवेशन मार्केट" बन चुका है. कंपनी का अनुमान है कि 2025 के अंत तक 5 से 6 मोबाइल गेम्स सालाना $100 मिलियन इन-ऐप परचेज (IAP) राजस्व का आंकड़ा पार कर लेंगे.

BITKRAFT अब उन भारतीय स्टार्टअप्स और फाउंडर्स को समर्थन देना चाहती है जो ग्लोबल स्तर पर गेमिंग IP तैयार कर रहे हैं, गेमिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहे हैं और मजबूत गेमिंग कम्युनिटी बना रहे हैं. कंपनी केवल निवेश ही नहीं, बल्कि गहन ऑपरेशनल सहयोग और वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से भी समर्थन देगी.

BITKRAFT लीडर्स के विचार
अनुज टंडन, पार्टनर, भारत एवं यूएई, BITKRAFT Ventures ने कहा "ऑनलाइन गेमिंग बिल पर प्रस्तावित नया फ्रेमवर्क निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाता है और एक स्थिर व सहयोगी वातावरण तैयार करता है. यह भारत को दक्षिण कोरिया और चीन जैसे परिपक्व गेमिंग बाजारों के समकक्ष खड़ा करता है. भारत इंटरएक्टिव मीडिया और गेमिंग में एक परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है."

जेंस हिल्गर्स, फाउंडिंग जनरल पार्टनर, BITKRAFT Ventures ने कहा "भारत एक अनोखा और महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है. हम भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर स्पष्ट नियामक दिशा का स्वागत करते हैं. यह पारदर्शिता एक भरोसेमंद और स्थायी गेमिंग इकोसिस्टम की नींव रखती है. हम ऐसे भारतीय फाउंडर्स के साथ साझेदारी करना चाहते हैं जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कंपनियाँ खड़ी कर सकते हैं."

BITKRAFT के भारत में हालिया निवेश
हाल ही में BITKRAFT ने GameRamp में निवेश किया है, जो AI-आधारित मोबाइल गेम्स और कंज़्यूमर ऐप्स के लिए एक पब्लिशिंग ऑपरेटिंग सिस्टम है. यह निवेश \$5.4 मिलियन के प्री-सीड राउंड का हिस्सा था. भारत में कंपनी ने इससे पहले Stockgro, Mythik, Lila Games, Gamezop जैसे स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

10 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago