होम / बिजनेस / 'ठंडे' के बाजार में Ambani का खेल बिगाड़ने के लिए Jayanti Chauhan ने बनाया है ये प्लान 

'ठंडे' के बाजार में Ambani का खेल बिगाड़ने के लिए Jayanti Chauhan ने बनाया है ये प्लान 

बिसलेरी पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब उसके मालिक रमेश चौहान ने कहा था कि वह अपनी कंपनी टाटा ग्रुप को बेचने जा रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान की बिजनेस में दिलचस्पी नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गर्मी के मौसम में ठंडे यानी कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) की डिमांड काफी बढ़ जाती है. अब जब डिमांड बढ़ेगी तो कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) ने अपने कार्बोनेटेड बेवरेजेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी ने कुछ नए फ्लेवर वाले ड्रिंक्स बाजार में उतारे हैं. बिसलेरी के इस कदम से कोका-कोला (Coca Cola), पेप्सी (Pepsi) और स्प्राइट (Sprite) जैसी कंपनियों के साथ-साथ मुकेश अंबानी को भी कड़ी टक्कर मिल सकती है. अंबानी ने कैंपा कोला से बाजार में एंट्री की थी.

जयंती ले रहीं दिलचस्पी
बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) अब पूरे दमखम के साथ बिसलेरी को आगे ले जाने के लिए मैदान में उतर आई हैं. टाटा के साथ बिसलेरी की डील परवान न चढ़ने के बाद से जयंती ने इस फैमिली बिजनेस में पहले से ज्यादा दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है. Tata बिसलेरी को खरीदना चाहती थी, माना जा रहा था कि डील लगभग फाइनल है, लेकिन आखिरी वक्त में तस्वीर बदल गई. दोनों पक्षों के बीच बिसलेरी की वैल्यूएशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई.  

ये हैं तीन नए फ्लेवर
बिसलेरी कंपनी ने REV, POP और SPYCI JEERA फ्लेवर लॉन्च किये हैं. कंपनी पहले से ही लिमोनाटा (Bisleri Limonata) ब्रैंड के नाम से कार्बोनेटेड ड्रिंक बेचती है. बिसलेरी के ये नए फ्लेवर 160 मिली से 600 मिली की बॉटल में उपलब्ध हैं. बता दें कि कोल्ड ड्रिंक का मार्केट काफी बड़ा है और आकार लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल इस मार्केट पर कोका-कोला और पेप्सिको जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का दबदबा है. हाल में रिलायंस ने भी इसमें एंट्री मारी है. रिलायंस ने प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से 22 करोड़ रुपए में कैंपा कोला को खरीदा है. कैंपा कोला को 1970 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने लॉन्च किया था, यही ग्रुप भारतीय बाजार में 1949 में कोका-कोला लेकर आया था. माना जा रहा है कि बिसलेरी के अपने कार्बोनेटेड बेवरेजेज पोर्टफोलियो में विस्तार से सबसे ज्यादा झटका अंबानी को लग सकता है, क्योंकि उनकी कैंपा कोला अभी बाजार में पैर जमाने के शुरुआती चरण में है.

यूथ पर है कंपनी का फोकस
जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) का कहना है कि बिसलेरी की विरासत को आगे ले जाते हुए कुछ सॉफ्ट ड्रिंक लॉन्च किए गए हैं. इन ड्रिंक्स को युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यूथ में OTT प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने एक नया कैंपेन भी लॉन्च किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया की मार्केटिंग पर भी फोकस कर रही है. हमने नए उत्पादों के विज्ञापन के लिए OTT की कुछ हस्तियों को भी अपने साथ जोड़ा है. POP के लिए सबा आजाद और अरमान रलहान को साइन किया गया है. इसी तरह REV के लिए ओटीटी एक्टर आशिम गुलाटी और SPYCI JEERA के लिए अंजली शिवरामन से कॉन्ट्रैक्ट किया गया है.

बिजनेस के विस्तार पर जोर 
बिसलेरी पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब उसके मालिक रमेश चौहान ने कहा था कि वह अपनी कंपनी टाटा ग्रुप को बेचने जा रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान की बिजनेस में दिलचस्पी नहीं है. दोनों पक्षों के बीच कई राउंड की बातचीत हुई थी और माना जा रहा था कि डील सील होने वाली है, लेकिन फिर खबर आई कि बिसलेरी अब नहीं बिकने वाली. माना जाता है कि वैल्यूएशन पर सहमति नहीं बनने के चलते मामला अटक गया. टाटा के साथ डील परवान नहीं चढ़ने के बाद जयंती चौहान ने खुद जिम्मेदारी संभाली और अब वह बिजनेस को विस्तार देने में लगी हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 hour ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

3 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

6 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.