✕

होम / बिजनेस / भारत के हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में बड़ी डील, Weaver Services ने जुटाए 170 मिलियन डॉलर

भारत के हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में बड़ी डील, Weaver Services ने जुटाए 170 मिलियन डॉलर

इस फंडिंग राउंड के जरिए Weaver Services भारत में किफायती आवास को हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक्नोलॉजी-फर्स्ट हाउसिंग फाइनेंस प्लेटफॉर्म Weaver Services ने 170 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,400 करोड़) की पूंजी जुटाने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं. यह निवेश राउंड Lightspeed और Premji Invest के नेतृत्व में हुआ है और इसमें Gaja Capital ने भी भाग लिया है. यह डील नियामकीय मंजूरी के अधीन है.

किफायती हाउसिंग फाइनेंस में क्रांति की तैयारी

Weaver Services भारत में स्व-नियोजित (self-employed) लोगों को ध्यान में रखते हुए किफायती आवास वित्त क्षेत्र को डिजिटल बदलाव के ज़रिए नया आकार दे रहा है. कंपनी एक AI-संचालित, तकनीक-आधारित हाउसिंग फाइनेंस प्लेटफॉर्म बना रही है, जिसका उद्देश्य उन ग्राहकों को सेवाएं देना है जो पारंपरिक बैंकों और NBFCs की पहुंच से बाहर हैं.

Weaver ने इससे पहले Capital India Housing Finance का अधिग्रहण किया था और अब प्लेटफॉर्म को स्केल करने के लिए कुछ और संपत्तियों के अधिग्रहण पर विचार कर रही है. इस नए निवेश से कंपनी की संपत्ति अधिग्रहण रणनीति, तकनीकी विकास और टियर-2 व टियर-3 शहरों में विस्तार को तेज़ी मिलेगी. इन शहरों में किफायती आवास की सबसे अधिक आवश्यकता है.

अनुभवी नेतृत्व की कमान

Weaver Services के संस्थापक और उपाध्यक्ष सत्रजीत भट्टाचार्य ने HDFC Ltd. में तीन दशकों तक काम किया है. उनके साथ कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक अनिल कोठुरी, जो FedFina, Edelweiss और Citi जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं, मिलकर कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं. सत्रजीत भट्टाचार्य ने कहा, “हम भारत में हाउसिंग फाइनेंस को तकनीक के माध्यम से अधिक सुलभ बनाना चाहते हैं, जहां ग्राहक केंद्र में हो और प्रक्रिया आसान और समावेशी हो.”

अनिल कोठुरी ने कहा, “अनौपचारिक क्षेत्र के लोगों तक होम लोन पहुंचाने के लिए तकनीक का समझदारी से उपयोग किया जा सकता है, जिससे ग्राहक चयन बेहतर होगा, जोखिम प्रबंधन सुदृढ़ होगा और उत्पादकता बढ़ेगी.”

निवेशकों का विश्वास

Lightspeed और Premji Invest दोनों भारत में दो दशकों से निवेश कर रहे हैं और इस निवेश के साथ Weaver में बड़ा भरोसा जता रहे हैं. Lightspeed के प्रिंसिपल ग्रोथ इनवेस्टमेंट्स अनुव्रत जैन ने कहा, “भारत का हाउसिंग फाइनेंस मार्केट अब भी कम पैठ वाला है और इसमें जबरदस्त संभावनाएं हैं. Weaver की गहरी विशेषज्ञता, AI-आधारित क्षमताएं और टेक-फर्स्ट अप्रोच इसे करोड़ों भारतीयों के लिए होम ओनरशिप सुलभ बनाने के लिए सक्षम बनाती हैं.”

Premji Invest के पार्टनर सरवणन नटनमई ने कहा, “Capital India Housing Finance का अधिग्रहण Weaver की ओर से एक बड़ा और रणनीतिक कदम है, जिससे वो स्केलेबल और समावेशी मॉर्टगेज समाधान दे सकेगा. हम ऐसे प्लेटफॉर्म्स का समर्थन करते हैं जो तकनीक के माध्यम से दीर्घकालिक और सकारात्मक बदलाव लाते हैं.”

Gaja Capital के मैनेजिंग पार्टनर गोपाल जैन ने कहा, “Weaver भारत के हाउसिंग फाइनेंस इकोसिस्टम की गहराई में मौजूद समस्याओं को सुलझाने के लिए टेक-आधारित, ग्राहक-केंद्रित अप्रोच अपना रहा है. इनका फोकस स्व-नियोजित वर्ग पर है, जो अगले दौर की समावेशी वित्तीय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago