✕

होम / बिजनेस / IPO से पहले ही OYO के अनलिस्टेड शेयरों में आई 26% की तेजी, नवंबर में खुल सकता है इश्यू

IPO से पहले ही OYO के अनलिस्टेड शेयरों में आई 26% की तेजी, नवंबर में खुल सकता है इश्यू

ओयो का आने वाला IPO निवेशकों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर दोनों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. अनलिस्टेड शेयरों में हाल की तेजी इस बात का संकेत है कि निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

OYO रूम्स की पैरेंट कंपनी Oravel Stays एक बार फिर बाजार की सुर्खियों में है. कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों में बीते एक महीने में 26% की तेजी देखी गई है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है. बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि OYO नवंबर 2025 में अपना बहुप्रतीक्षित IPO ला सकती है. इस बीच, कंपनी अपनी लग्जरी होटल चेन 'Sunday' के तेजी से विस्तार में भी जुटी है, जो इसके भविष्य की ग्रोथ रणनीति का बड़ा हिस्सा है.

शेयर बाजार में हलचल

ओयो के अनलिस्टेड शेयर इस समय लगभग ₹53 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं. ये सौदे InCred Money और UnlistedZone जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हो रहे हैं. पिछले तीन सालों में इस शेयर ने भारी उतार-चढ़ाव देखा है. यह कभी ₹83 तक पहुंचा तो कभी ₹33 तक फिसल गया. हाल ही में 25 अगस्त को इसमें एक ही दिन में 19% का उछाल आया था. यह तेजी तब देखने को मिली जब PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जल्द ही ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है.

कंपनी की बड़ी योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीओ की तैयारी कर रही कंपनी अपनी प्रीमियम होटल चेन ‘संडे’ (Sunday) को तेजी से आगे बढ़ा रही है. चालू वित्त वर्ष में कंपनी पूरे भारत में 40 नए लग्जरी होटल खोलने की योजना बना रही है. इसमें 4-स्टार और 5-स्टार प्रॉपर्टीज शामिल होंगी.

- संडे ब्रांड का विस्तार महानगरों, गैर-मैट्रो शहरों, वन्यजीव अभयारण्यों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक होगा.
- वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी विशेष रूप से गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में विस्तार करेगी.
- केवल इन तीन राज्यों से ही संडे ब्रांड के पोर्टफोलियो का 40% से अधिक योगदान आने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

5 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago