होम / बिजनेस / बैंकों में 5-डेज वर्किंग को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, आपका जानना है ज़रूरी

बैंकों में 5-डेज वर्किंग को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, आपका जानना है ज़रूरी

बैंक कर्मचारी 5 दिन का कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं. पिछले साल LIC में इस व्यवस्था को लागू किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बार हड़ताल पर जा चुके हैं, लेकिन उसका उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ है. बैंकों कर्मचारियों की दो मांग सबसे प्रमुख हैं - सैलरी हाइक और 5-डेज वर्किंग. उनका कहना है कि बीते कुछ समय में काम का बोझ काफी बढ़ गया है. जब LIC सहित कई कंपनियां हफ्ते में 5 दिन कामकाज की पॉलिसी अपना रही हैं, तो बैंकों में भी इसे अमल में लाया जा सकता है. हालांकि, मोदी सरकार इसके लिए तैयार नज़र नहीं आती. अब बैंक यूनियन्स ने 5-डेज वर्किंग के संबंध में एक नया प्रस्ताव रखा है. 

AIBEA ने लिखा IBA को लेटर
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक यूनियनों ने सरकार के सामने काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) को लिखे पत्र में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने इस प्रस्ताव के संबंध में बताते हुए कहा है कि रोजाना काम के घंटे को आधा घंटा बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन काम की पॉलिसी लागू की जा सकती है. उसका कहना है कि बैंकों के कामकाज का समय आधा घंटा पहले शुरू किया जा सकता है, इससे हफ्ते में 5 दिन की नीति से कोई नुकसान नहीं होगा. 

ऐसी हो सकती है व्यवस्था
यूनियन का कहना है कि बैंकों में काम का प्रस्तावित समय सुबह 9.15 बजे से शाम 4.45 बजे तक रखा जाए, जो अभी तक सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे है. लेटर में यह भी कहा गया है कि बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कार्यों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे और गैर-कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कामकाज को दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाए. रिपोर्ट में AIBEA के जनरल सेक्रेटरी, सीएच वेंकटाचलम के हवाले से कहा गया है कि हम बैंकों में 5 दिन का कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं. पिछले साल LIC में इसे लागू किया गया है. इसलिए हमने फिर से यह मांग दोहराई है. 

सरकार से जताई ये उम्मीद
सीएच वेंकटाचलम के अनुसार, IBA इस मामले में हमारा रुख जानना चाहता है कि हम 2 शनिवार को छुट्टी रहने से हुए काम के नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे. अब हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि रोजाना काम के घंटे को आधा घंटा बढ़ाया जा सकता है. हमें उम्मीद है कि आईबीए के साथ-साथ, सरकार और आरबीआई भी इससे सहमत होंगे. गौरतलब है कि बैंक यूनियन्स सरकार के प्राइवेटाइजेशन का भी विरोध कर रही हैं. उन्होंने IDBI बैंक को लेकर सरकार के कदम पर एतराज जताया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago