होम / बिजनेस / Premji Invest ने इस ऑनलाइन मैट्रेस कंपनी में किया 177 करोड़ का इंवेस्टमेंट

Premji Invest ने इस ऑनलाइन मैट्रेस कंपनी में किया 177 करोड़ का इंवेस्टमेंट

प्रेमजी इन्वेस्ट, कंपनी में अल्पमत हिस्सेदारी रखेगा. सीरीज बी राउंड फंडिंग के तहत 177 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः गद्दे, तकिए, कुशन, बिस्तर और कुर्सियां जैसी वस्तुओं को ऑनलाइन बेचने वाली होमग्रोन डी2सी मैट्रेस ब्रांड कंपनी, द स्लीप में Wipro के संस्थापक अजीम प्रेमजी की कंपनी प्रेमजी इंवेस्ट व फायरसाइड वेंचर्स ने सीरीज बी राउंड फंडिंग के तहत 177 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस तरह से कंपनी ने अभी तक 190.4 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. स्टार्ट-अप को अल्टेरिया कैपिटल और अन्य निवेशकों का भी समर्थन प्राप्त है. पिछले साल जुलाई में फायरसाइड वेंचर्स के नेतृत्व में प्री-सीरीज ए राउंड में 13.4 करोड़ रुपये हासिल किए थे. पहले दौर में लॉगएक्स वेंचर्स (प्री-सीरीज ए) और वरुण अलघ, ममाअर्थ के सह-संस्थापक (प्री-सीरीज ए) की भागीदारी भी देखी गई है. 

इन कंपनियों से है मार्केट में प्रतिस्पर्धा

गद्दे के क्षेत्र में कंपनी स्लीपवेल, स्प्रिंगवेल, ड्यूरोफ्लेक्स, कर्ल-ऑन और कॉयरफिट के साथ प्रतिस्पर्धा करती है ऑनलाइन ब्रांडों में इसके प्रतिद्वंद्वियों में वेकफिट, स्लीपीकैट, स्लीपहेड और स्लीपएक्स जैसी लगभग आधा दर्जन कंपनियां शामिल हैं.

कम हिस्सेदारी रखेगा प्रेमजी इंवेस्टमेंट

द स्लीप के संस्थापक हर्षित और प्रियंका सालोट ने बताया कि प्रेमजी इन्वेस्ट, कंपनी में अल्पमत हिस्सेदारी रखेगा. प्रेमजी इन्वेस्ट जिसने पर्पल, आईसीर्टिस, अमागी, आईडी फ्रेश फूड और अन्य स्टार्ट-अप में भी निवेश किया है. 

ओमनी चैनल में जाने की है योजना

मुंबई स्थित द स्लीप कंपनी ने अपनी ऑफलाइन उपस्थिति का विस्तार करने और अपनी ओमनी-चैनल ब्रांड रणनीति को विकसित करने के लिए नए फंड का उपयोग करने की योजना बनाई है. इसके पास पहले से ही तीन सेंटर्स हैं, जो वित्त वर्ष 23 के अंत तक बढ़कर 25 हो जाएंगे. सह-संस्थापक प्रियंका ने साझा किया कि कंपनी ने डी2सी और डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन अब उसकी योजना ओमनीचैनल में जाने की है. 

विदेश में करेगी अपनी टीम का विस्तार

कंपनी यूएई, जापान और यूके में अपनी टीम का विस्तार करना चाहती है और अपने ग्राहक आधार को मजबूत करना चाहती है, जहां पहले से ही इसकी मौजूदगी है. रिसर्च एंड मार्केट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अव्यवस्थित भारतीय गद्दे का बाजार आज 12,000-13,000 करोड़ रुपये का है और 11 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा है.

VIDEO: धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

5 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago