✕

होम / बिजनेस / HAL से ₹10 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही उछले Avantel के शेयर, 2% की बढ़त दर्ज

HAL से ₹10 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही उछले Avantel के शेयर, 2% की बढ़त दर्ज

HAL से मिला नया ऑर्डर Avantel Ltd के लिए एक सकारात्मक संकेत है, हालांकि कंपनी को अपने वित्तीय प्रदर्शन में स्थायित्व लाने की आवश्यकता है. निवेशकों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के साथ दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार, 12 अगस्त को Avantel Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी के शेयरों ने दिन की शुरुआत बीएसई पर 129.70 रुपये के स्तर पर हल्की गिरावट के साथ की, लेकिन कुछ ही समय बाद स्टॉक 4% से अधिक चढ़कर 133.55 रुपये तक पहुंच गया. यह लेवल सुबह 9:44 बजे तक का इंट्रा-डे हाई भी रहा.  वहीं, खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर 2.79  प्रतिशत की तेजी के साथ 131.39 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

HAL से मिला 10.11 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर

Avantel Ltd को यह मजबूती हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से मिले एक बड़े वर्क ऑर्डर के चलते मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को 11 अगस्त को 10.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसके तहत उसे सैटकॉम इक्विपमेंट (एयरबोन वर्जन) तैयार करना है. इस ऑर्डर को 10 अगस्त 2026 से पहले पूरा करना होगा और इसके साथ 24 महीने की वारंटी भी देनी होगी.

जून में भी मिले थे दो बड़े ऑर्डर

Avantel Ltd को इससे पहले जून 2025 में दो अहम ऑर्डर मिले थे, जिनकी कुल वैल्यू 24.73 करोड़ रुपये थी. इन ऑर्डरों में से एक ऑर्डर मझगांव डॉक से मिला था, जिसकी कीमत 11.06 करोड़ रुपये रही थी.

जून तिमाही में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन

जहां एक ओर कंपनी को ऑर्डर्स मिल रहे हैं, वहीं इसके वित्तीय नतीजे कुछ खास नहीं रहे. अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में Avantel Ltd का नेट प्रॉफिट 56% गिरकर 3.23 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 7.38 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी की कुल आय जून तिमाही में 51.90 करोड़ रुपये रही है, जो अपेक्षा के अनुरूप नहीं मानी जा रही है.

लंबी अवधि में अब भी जबरदस्त रिटर्न

हालांकि हाल की तिमाही और सालाना प्रदर्शन कमजोर रहा है, फिर भी लंबी अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. एक साल में यह स्टॉक 27% गिरा है, लेकिन पिछले 5 वर्षों में Avantel Ltd ने 2000% से अधिक का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago