होम / बिजनेस / Archean Chemical IPO का ग्रे मार्केट में धमाल, जानिए क्या चल रहा लेटेस्ट भाव

Archean Chemical IPO का ग्रे मार्केट में धमाल, जानिए क्या चल रहा लेटेस्ट भाव

Archean Chemical IPO के संबंध में ग्रे मार्केट सेंटिमेंट में वृद्धि का क्रेडिट दलाल स्ट्रीट सेंटिमेंट में बदलाव और बोली लगाने वालों की मजबूत प्रतिक्रिया को दिया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Archean Chemical IPO को लेकर निवेशकों के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कंपनी के IPO के लिए अप्लाई करने की तारीख 9 नवंबर से 11 नवंबर, 2022 तक थी. अब निवेशकों को इस कंपनी के IPO के अलॉटमेंट की तारीख का बेसब्री से इंतजार है. ऐसी उम्मीद है कि 16 नवंबर, 2022 को अलॉटमेंट हो सकता है.

32.23 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO
आपको बता दें कि Archean Chemical का IPO 32.23 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है, जबकि इसका रिटेल हिस्सा 9.96 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. Archean Chemical IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी बहुत अच्छा संकेत दे रहा है. मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, आज यानी सोमवार (14 नवंबर, 2022) को इसका GMP 100 रुपया है, जो एक दिन पहले के भाव से 15 रुपये ज्यादा है.

Archean Chemical IPO पर ग्रे मार्केट बुलिश
ऑब्जर्वर ने कहा कि Archean Chemical IPO के संबंध में ग्रे मार्केट सेंटिमेंट में वृद्धि का क्रेडिट दलाल स्ट्रीट सेंटिमेंट में बदलाव और बोली लगाने वालों की मजबूत प्रतिक्रिया को दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद ग्रे मार्केट पहले से ही Archean Chemical IPO पर बुलिश है. अब दलाल स्ट्रीट पर सकारात्मक रुख ने सोने पर सुहागा कर दिया है. उन्हें ग्रे मार्केट सेंटिमेंट में और वृद्धि की उम्मीद थी क्योंकि शेयर आवंटन की तारीख तेजी से पास आ रही है और मजबूत वैश्विक संकेतों पर बाजार में और उछाल आने की उम्मीद है.

क्या होता है IPO ग्रे-मार्केट
शेयर बाजार में जो ट्रेडिंग होती है उसकी निगरानी मार्केट रेगुलेटर सेबी करता है, इसे White Market कहते हैं, क्योंकि ये कानून के दायरे में होता है. दूसरी तरफ कुछ बिजनेस काले धंधे या Black Market होते हैं, जो कानून की नजर में गलत होते हैं, जैसे कोई चीज स्मगलिंग या चोरी करके बेची जाए, लेकिन इन सबके बीच में एक ग्रे एरिया होता है, जो न तो  White Market के दायरे में आता है और न Black Market के दायरे में. यानी न तो वो कानूनी है और न ही गैर-कानूनी. बस वो रेगुलेटेड नहीं है. ठीक ऐसे ही होते हैं IPO ग्रे मार्केट, जिसमें शेयरों की ट्रेडिंग तो होती है, लेकिन उन पर सेबी के नियम लागू नहीं होते. सेबी के नियम लिस्टेड कंपनियों पर ही लागू होते हैं, लेकिन अगर कोई IPO लिस्ट ही नहीं हुआ तो उस पर सेबी के नियम लागू नहीं हो सकते. 

ग्रे-मार्केट निवेशकों के लिए कैसे मददगार है?
ग्रे मार्केट और कुछ नहीं बल्कि एक संकेत होता है कि कोई शेयर लिस्ट होने के बाद कैसा परफॉर्म करेगा. यदि कोई शेयर ग्रे-मार्केट में IPO Price ने नीचे ट्रेड कर रहा होता है तो उसकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं मानी जाती है और जो IPO Price से ऊपर ट्रेड कर रहा होता है, उसके प्रति रिटेल इन्वेस्टर्स अट्रैक्ट होते हैं. भले ही ग्रे-मार्केट आधिकारिक नहीं है, लेकिन गैर-कानूनी भी नहीं है.

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago