✕

होम / बिजनेस / भारत में Apple ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड : FY25 में ₹75,000 करोड़ का कारोबार

भारत में Apple ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड : FY25 में ₹75,000 करोड़ का कारोबार

भारत एप्पल के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है. यहां प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग, स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल नेटवर्क के विस्तार से आने वाले वर्षों में भारत एप्पल की वैश्विक रणनीति का केंद्र बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत में जबरदस्त सफलता दर्ज की है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री रिकॉर्ड 9 अरब डॉलर (करीब ₹75,000 करोड़) तक पहुंच गई. यह पिछले साल की तुलना में लगभग 13% ज्यादा है. FY 2023-24 में कंपनी की बिक्री करीब 8 अरब डॉलर रही थी.

iPhone और MacBook की सबसे ज्यादा डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा बिक्री iPhone की रही. वहीं MacBook की मांग में भी अच्छा उछाल दर्ज किया गया. यह तब हुआ है जब वैश्विक स्तर पर मोबाइल डिवाइस की बिक्री धीमी हो रही है.

भारत बन रहा है एप्पल का बड़ा बाजार

भारत अभी एप्पल की कुल कमाई का छोटा हिस्सा है, लेकिन कंपनी लगातार यहां निवेश कर रही है. हाल ही में एप्पल ने बैंगलोर और पुणे में नए रिटेल स्टोर खोले हैं. जल्द ही नोएडा और मुंबई में भी नए स्टोर शुरू किए जाएंगे.

चीन से निर्भरता घटाने पर फोकस

चीन की राजनीतिक परिस्थितियों और कंज्यूमर स्पेंडिंग में उतार-चढ़ाव के कारण भारत एप्पल के लिए और अहम हो गया है. कंपनी अब हर पांच में से एक iPhone भारत में बना रही है. एप्पल की पांच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स यहां काम कर रही हैं, जिनमें से दो हाल ही में शुरू हुई हैं.

भारतीय बाजार में एप्पल की स्थिति

- भारत में एप्पल की स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी लगभग 7% है.
- 2023 में एप्पल ने भारत को एक अलग सेल्स रीजन घोषित किया.
- आईफोन को भारत में अब भी स्टेटस सिंबल माना जाता है.

भारत में iPhone की कीमत

भारत में iPhone की कीमतें अमेरिका की तुलना में ज्यादा हैं. जैसे iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹79,900 है, जबकि अमेरिका में यह 799 डॉलर (करीब ₹70,000) में मिलता है. कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए स्टूडेंट डिस्काउंट, ट्रेड-इन ऑफर और बैंक ऑफर्स जैसे विकल्प दिए हैं, जिससे ग्राहकों को फायदा हुआ है.

टिम कुक की रणनीति

एप्पल के सीईओ टिम कुक कई बार कह चुके हैं कि भारत कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. भारत अब न सिर्फ बिक्री बल्कि मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटेजी का भी अहम हिस्सा बन गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago