होम / बिजनेस / यहां रेल विकास निगम के साथ हुआ समझौता, वहां झूम उठे इस कंपनी के शेयर...

यहां रेल विकास निगम के साथ हुआ समझौता, वहां झूम उठे इस कंपनी के शेयर...

रेल विकास निगम लिमिटिड (RVNL) ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ एक समझौता किया है. इसका असर दोनों कंपनियों के शेयर पर दिखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेल विकास निगम लिमिटिड (RVNL) ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ समझौता (MOU) किया है. इसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. रेलवे ग्रुप की मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटिड (RVNL) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने पिछले एक साल के दौरान शेयर बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, अब आरवीएनएल ने पटेल इंजीनियरिंग के साथ एक समझौता (MOU) साइन किया है. इसके बाक शुक्रवार को पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के शेयरों की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है, जोकि पिछले एक साल से सुस्त पड़े थे. तो आइए जानते हैं शेयर बाजार में दोनों कंपनियों का प्रदर्शन कैसा है?

दोनों कंपनियों ने मिलाया हाथ
शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार मल्टीबैगर आरवीएनएल और पटेल इंजीनियरिंग के बीच एक एमओयू साइन हुआ है. दोनों कंपनियां मिलकर हाइड्रो और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करेंगी. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दोनों कंपनियां मिलकर काम करने की योजना बना रही है. दोनों अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुसार अलग-अलग प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करेंगी. 
 

दोनों कंपनियों के शेयरों में उछाल
आरवीएनएल का शेयर गुरुवार को 579.80 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, शुक्रवार को खबर लिखने तक कंपनी का शेयर 4.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 606.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा. उधर, पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 5 प्रतिशत तक चढ़ गए.  गुरुवार को कंपनी का शेयर 54.56 रुपये पर बंद हआ था. वहीं शुक्रवार को खबर लिखने तक शेयर 5.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 56.80 रुपये पर कारोबार करता दिखा. 

इसे भी पढ़ें-Jio लाया एक नया AI फीचर, रिकॉर्डिंग के साथ ट्रांसलेट भी करेगा कॉल!

आरवीएनएल के शेयर ने 6 महीने में दिया 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न
बीते 3 महीने के दौरान आरवीएनएल के शेयरों ने 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं,  6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 125 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है, जिस कारण पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया है. आरवीएनएल के शेयरों का भाव एक साल में 356 प्रतिशत चढ़ा है. आरवीएनएल का 52 वीक हाई 647 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129 रुपये है. 

पिछले एक साल से सुस्त पड़ा था पटेल इंजीनियरिंग का शेयर
आरवीएनएल के साथ MoU साइन करते ही पटेल इंजीनियरिंग की किस्मत चमक उठी है. पिछले एक साल के दौरान पोजीशनल निवेशकों को 5 प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं, बीते 6 महीने में स्टॉक 14 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है. पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों का भाव 100 रुपये से काफी कम का है. आपको बता दें, पटेल इंजीनियरिंग हाइड्रो पावर, इरीगेशन, टनल्स और अंडग्राउंड काम करने में एक्सपर्टीज है. पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अबतक 85 डैम्स, 40 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स और 300 किलोमीटर का टनल बनाया है. कंपनी ने ज्यादातर यह काम सरकारी या राज्य सरकारों से हासिल किया है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

19 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

22 hours ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

26 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago