✕

होम / बिजनेस / ‘X' नाम के बाद अब ट्विटर ने इनकम बढ़ाने को लेकर उठाया ये कदम! 

‘X' नाम के बाद अब ट्विटर ने इनकम बढ़ाने को लेकर उठाया ये कदम! 

जिस नीली चिडि़यां को ट्विटर के नाम से जाना था वो एक बीती बात हो चुकी है. अब ट्विटर का नया साइन ‘X'  है, और अब रेवेन्‍यू में कमी न हो इसके लिए विज्ञापन के दामों में कमी होने जा रही है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Twitter के ईलॉन मस्‍क के हाथों में आने के बाद उनके द्वारा उठाए गए कदमों से कंपनी को जो सबसे बड़ा नुकसान हुआ था वो ये था कि रेवेन्‍यू में कमी हो गई थी. लेकिन मस्‍क रूके नहीं और वो बदलाव करते रहे. लेकिन अब ट्विटर का लोगों भी बदलने के बाद उन्‍होंने तय किया है कि वो एड के दामों में कमी करेंगे. ऐसा करने के पीछे कंपनी का मकसद रेवेन्‍यू बढ़ाना माना जा रहा है. 

अमेरिका और ब्रिटेन में शुरू हुआ है ऑफर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अमेरिका और ब्रिटेन में कुछ विज्ञापन फॉर्मेट पर नए ऑफर की पेशकश कर रही है. इसमें कहा गया है कि ‘X' ब्रैंडों को यह भी चेतावनी दे रहा है कि अगर उन्‍होंने विज्ञापन पर एक तय राशि खर्च नहीं की तो वो अपना वेरीफाई स्‍टेटस खो देंगे. इसने विज्ञापनदाताओं को ‘एक्सप्लोर’ टैब पर चलने वाले वीडियो विज्ञापनों पर कम कीमत के विज्ञापन की पेशकश भी की जा रही है. यह सुविधा ब्रैंडों को ट्रेंडिंग विषयों के शीर्ष पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देती है.

31 जुलाई तक दे रहा है 50 प्रतिशत छूट 
ट्विटर दामों को कम करने के साथ-साथ नए विज्ञापनों की बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है. रिपोर्ट में एक ईमेल के हवाले से कहा गया है कि इन छूटों का मकसद हमारे विज्ञापनदाताओं को अपनी पहुंच को और ज्‍यादा बढ़ाने का है. विशेषतौर पर महिला विश्व कप के दौरान वो अपनी पहुंच बढ़ा सकें. इसके अलावा, कंपनी ने पहले विज्ञापनदाताओं को चेतावनी दी थी कि यदि वे पिछले 30 दिनों में विज्ञापनों पर कम से कम $1,000 या पिछले 180 दिनों में $6,000 खर्च नहीं करते हैं, तो 7 अगस्त से उनके ब्रैंड का वेरिफाइड स्‍टेटस खो देंगे.

रविवार को की थी बदलाव की घोषणा 
इससे पहले रविवार को  मस्क ने घोषणा की कि ट्विटर के उत्पाद का नाम बदलकर ‘X' कर दिया जाएगा, और वह पक्षी लोगो और Tweet सहित सभी संबंधित शब्दों को हटा देंगे. मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि मस्क के इस कदम से कंपनी की वैल्‍यू में $4 बिलियन से $20 बिलियन के बीच का नुकसान हुआ है. मस्क, के ट्रविटर को अक्टूबर में 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद से उसके मूल्य में काफी गिरावट आ चुकी है. उन्‍होंने शनिवार को इसकी घोषणा की और सोमवार की सुबह तक एक नया काला ‘X' लोगो, जिसे सप्ताहांत में एक प्रशंसक द्वारा डिज़ाइन किया गया था, साइट पर दिखाई देने लगा. ट्विटर की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो ने इस लोगो का जारी किया था, उन्‍होंने इस मौके पर कई घोषणाएं भी की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI से कमाई में 29% की तेजी

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार ने भी दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही.

47 minutes ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

58 minutes ago

भारतीय बाजार में बिकवाली: वॉशिंगटन से नजर हटाएं, 27 अक्टूबर पर दें ध्यान

इजरायल में मतदान, एफएंडओ की एक्सपायरी और जियो का पैसा वापस. भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल में किया गया कारोबार जरूरत से ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो गया है और यह तेजी से पलटने वाला है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत, महंगा क्रूड बढ़ाएगा चिंता; आज इन शेयरों में हलचल

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 125.56 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 73,123.83 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत, महंगा क्रूड बढ़ाएगा चिंता; आज इन शेयरों में हलचल

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 125.56 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 73,123.83 पर बंद हुआ.

1 hour ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

58 minutes ago

भारतीय बाजार में बिकवाली: वॉशिंगटन से नजर हटाएं, 27 अक्टूबर पर दें ध्यान

इजरायल में मतदान, एफएंडओ की एक्सपायरी और जियो का पैसा वापस. भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल में किया गया कारोबार जरूरत से ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो गया है और यह तेजी से पलटने वाला है.

1 hour ago

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI से कमाई में 29% की तेजी

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार ने भी दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही.

47 minutes ago

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago