✕

होम / बिजनेस / गिरावट के बाद अब किन शेयरों में दिख सकती है तेजी, जानिए आज कहां मिलेगा फायदा

गिरावट के बाद अब किन शेयरों में दिख सकती है तेजी, जानिए आज कहां मिलेगा फायदा

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 45.45 अंक की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक पर आ गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार यानी 02 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी टिक नहीं पाई और दिन के अंत में गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 45.45 अंक की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक पर आ गया. सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत मजबूती के साथ की थी और दोपहर तक बढ़त बनाए रखी. लेकिन अंतिम घंटे में बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार फिसल गया. सेंसेक्स अपने दिन के ऊंचे स्तर 80,761.14 अंक से 752 अंक नीचे बंद हुआ.

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी देखी गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयर नुकसान में रहे. वहीं पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त देखने को मिली.

इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ और मजबूत खरीदारी दर्ज की, उनमें मोबिक्विक सिस्टम्स, श्री रेणुका शुगर, रेमंड लाइफस्टाइल, एमआरएफ, आईटीआई, जेके टायर, आलोक इंडस्ट्रीज और सीएट शामिल हैं. निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण इन शेयरों में तेजी का रुझान दिखाई दे रहा है.

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों ने कहा है कि आज कई कंपनियों की बड़ी निवेश योजना, डील्स, अधिग्रहण और विस्तार योजनाएं सामने आई हैं, ऐसे में निवेशकों को इनके शेयर पर नजर रखने की जरीरत है. जैसे TCS ने स्कैंडिनेवियन इंश्योरेंस कंपनी Tryg के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को सात वर्षों के लिए €550 मिलियन में विस्तार दिया है, जिससे Tryg के ऑपरेशंस में तकनीकी बदलाव लाने में मदद मिलेगी. Adani Power को सिंगरौली, मध्य प्रदेश स्थित धिरौली कोयला खदान में संचालन की मंजूरी मिल गई है, जिसमें 558 MMT का शुद्ध कोयला रिजर्व है. Indus Towers ने नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया से अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने को मंजूरी दी है, जिससे कंपनी को रेवेन्यू डाइवर्सिफिकेशन और लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन की उम्मीद है. Waaree Energies को 192 करोड़ रुपये में Kotson’s में 64% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिली है, जिससे Kotson’s इसकी सहायक कंपनी बन जाएगी. साथ ही, कंपनी अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Impactgrid Renewables में पूरी हिस्सेदारी अपने पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट से ट्रांसफर करेगी. PNC Infratech ने वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तार प्रोजेक्ट के लिए 297.01 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाकर प्रोजेक्ट जीता है. वहीं, Yes Bank में Sumitomo Mitsui Banking Corporation (SMBC) को कई भारतीय बैंकों से हिस्सेदारी खरीदने के लिए CCI की मंजूरी मिल गई है, जिससे SMBC की हिस्सेदारी 24.99% तक जा सकती है.
 

इन शेयरों में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी ने कई शेयरों में कमजोरी का इशारा दिया है. इनमें डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, गॉडफ्रे फिलिप्स, सरदा एनर्जी, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस, एसबीएफसी फाइनेंस, जीएनएफसी, सुंदरम फाइनेंस, लेमन ट्री होटल्स और इंडस टावर्स शामिल हैं. इन शेयरों में गिरावट का दबाव देखने को मिल सकता है. शेयर बाजार में अभी उतार-चढ़ाव जारी है. जहां कुछ चुनिंदा शेयर तेजी के संकेत दे रहे हैं, वहीं कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मंदी का दबाव बना हुआ है. ऐसे में विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहकर ही ट्रेडिंग करने की सलाह दी है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

10 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago