होम / बिजनेस / MakeMyTrip, Goibibo और OYO के बाद अब ये कंपनी आई CCI के निशाने पर, करोड़ों का जुर्माना 

MakeMyTrip, Goibibo और OYO के बाद अब ये कंपनी आई CCI के निशाने पर, करोड़ों का जुर्माना 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कामकाज के तरीके को संशोधित करने का निर्देश भी दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मेकमाय ट्रिप, Goibibo और OYO के बाद अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India-CCI) ने अमेरिकी कंपनी गूगल पर कार्रवाई की है. CCI ने Google पर 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. गूगल पर यह कार्रवाई एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग के चलते की है.  इसके अलावा, सीसीआई ने प्रमुख इंटरनेट कंपनी को अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने और बंद करने का निर्देश दिया है.

क्या हैं गूगल पर आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की तरफ से बताया गया है कि गूगल को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कामकाज के तरीके को संशोधित करने का निर्देश भी दिया गया है. CCI ने अप्रैल 2019 में देश में एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन के उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था. बता दें कि मोबाइल चलाने के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम (Os) की जरूरत पड़ती है और गूगल एंड्रायड Os का संचालन एवं प्रबंधन करती है, साथ ही अन्य एप्लिकेशन के लिए लाइसेंस देती है. मूल उपकरण निर्माता (OEM) इस ओएस और गूगल का अपने मोबाइल में इस्तेमाल करते हैं. वे अपने अधिकारों के नियंत्रण के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट (MDA) और एंटी फ्रैगमेंटेशन एग्रीमेंट (AAF) सहित कई समझौते करते हैं. गूगल ने अपनी मजबूत स्थिति और दबदबे से इन समझौतों का उल्लंघन किया.

CCI ने कही ये बात  
CCI ने कहा कि अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने का आदेश जारी करने के साथ ही एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण पारिस्थितिकी तंत्र में कई बाजारों में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल पर यह जुर्माना लगाया गया है. आयोग ने कहा कि MDA के तहत गूगल मोबाइल सूट (GSM) को अनिवार्य रूप से पहले से इंस्टॉल करना उपकरण निर्माताओं पर अनुचित स्थिति थोपने के समान है, और इस तरह यह प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन  है.

पहले इन पर हुई कार्रवाई
इससे पहले CCI ने MakeMyTrip, Goibibo और OYO पर कार्रवाई की थी. MakeMyTrip और Goibibo पर आरोप है कि दोनों ने अपने होटल पार्टनर्स के साथ एक ऐसा समझौता किया है, जिसके तहत होटल भागीदार अपने कमरे किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर या अपने ऑनलाइन पोर्टल पर उस कीमत से कम पर नहीं दे सकते, जो कीमत इन कंपनियों के साथ पहले से तय की गई है. कहने का मतलब है कि इन प्लेटफ़ॉर्म पर जिस रेंट पर कमरे उपलब्ध हैं, उससे कम की पेशकश होटल पार्टनर्स नहीं कर सकते. जुर्माने के अलावा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने दोनों फर्म को होटलों के साथ अपने समझौतों को उचित रूप से संशोधित करने का निर्देश दिया है, ताकि मूल्य और कमरे की उपलब्धता से जुड़े समान दायित्वों को होटल भागीदारों पर लगाया जा सके.

OYO इसलिए बना निशाना
यह भी आरोप था कि MakeMyTrip ने अपने प्लेटफॉर्म पर OYO को तरजीह दी, जिसकी वजह से सेक्टर के अन्य प्लेयर्स को बाजार पहुंच से वंचित कर दिया गया. नियामक ने अक्टूबर 2019 में मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था. गौरतलब है कि MakeMyTrip ने 2017 में Ibibo Group Holding का अधिग्रहण किया था, तभी से MMT India मेक माय ट्रिप और Ibibo India के ब्रांड के तहत Goibibo के जरिए अपने होटल और पैकेज व्यवसाय का संचालन कर रही है. वहीं, OYO Hotels & Homes की शुरुआत 2013 में हुई थी. कंपनी के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल हैं. सस्ती दरों में रूम उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी में कुल 5,130 कर्मचारी काम करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

19 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago