✕

होम / बिजनेस / पिछले हफ्ते की गिरावट गिरावट के बाद बाजार में सुधार के संकेत, जानें कहां लगाएं दांव

पिछले हफ्ते की गिरावट गिरावट के बाद बाजार में सुधार के संकेत, जानें कहां लगाएं दांव

शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 693.86 अंक टूटकर 81,306.85 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 213.65 अंक फिसलकर 24,870.10 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्थानीय शेयर बाजार में लगातार छह कारोबारी सत्रों तक चली तेजी बीते सप्ताह शुक्रवार को थम गई. इस दिन बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 693.86 अंक यानी 0.85 फीसदी टूटकर 81,306.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 708.94 अंक तक गिर गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 213.65 अंक यानी 0.85 फीसदी फिसलकर 24,870.10 अंक पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं आज बाजार की चाल कैसी रहने वाली है?

इन शेयरों में आई थी भारी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में प्रमुख गिरावट देखी गई. दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा के शेयर मजबूत बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिखी खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ कंपनियों के शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया है. इनमें Netweb Technologies, Vodafone Idea, Aditya Birla Fashion and Retail, Godawari Power & Ispat, Zee Entertainment, Poly Medicure और Zen Technologies शामिल हैं. इन शेयरों में तेजी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को शेयर बाजार में कई कंपनियां तिमाही नतीजों, कॉर्पोरेट घोषणाओं और अन्य प्रमुख घटनाओं के चलते निवेशकों का ध्यान आकर्षित करेंगी. M&B इंजीनियरिंग, वलेचा इंजीनियरिंग और व्हाइट ऑर्गेनिक रिटेल आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. यस बैंक को बड़ी राहत मिली है क्योंकि जापान के SMBC बैंक को इसमें 24.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए RBI की मंजूरी मिल गई है, हालांकि SMBC को प्रमोटर का दर्जा नहीं मिलेगा. निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 30 सितंबर से बड़ा फेरबदल होगा, जिसमें हिंदुस्तान जिंक, माजगन डॉक, सिमेंस एनर्जी और सोलर इंडस्ट्रीज शामिल होंगे. टिटागढ़ रेल सिस्टम्स को 91.12 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स के प्रमोटर्स ने 18.97 लाख शेयर 1,489.33 करोड़ रुपये में बेचे हैं. CEAT OHT लंका ने श्रीलंका के BOI के साथ 171 मिलियन डॉलर के निवेश का समझौता किया है, वहीं IDBI बैंक को SEBI से LIC को सार्वजनिक शेयरधारक के रूप में पुनर्वर्गीकृत करने की मंजूरी मिल गई है. रेलटेल को RSLDC से 13.16 करोड़ का PMC ऑर्डर मिला है और आज से राजीव आनंद इंडसइंड बैंक के नए MD और CEO का कार्यभार संभालेंगे.
 
मंदी का संकेत देने वाले शेयर

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने Godfrey Philips, JK Cement, India Cements, Ramco Cements, LT Foods, Hyundai Motor India और Ola Electric Mobility के शेयरों में मंदी का रुझान दिखाया है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में इन स्टॉक्स पर दबाव रह सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago