होम / बिजनेस / अगर आपके पोर्टफोलियो में है इस सरकारी कंपनी का शेयर, तो खिल उठेगा चेहरा

अगर आपके पोर्टफोलियो में है इस सरकारी कंपनी का शेयर, तो खिल उठेगा चेहरा

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने पहले रिटर्न से अपने निवेशकों की झोली भरी और अब डिविडेंड भी दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक फैसले ने उसके निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर दी है. कंपनी अपने योग्य निवेशकों को प्रति शेयर 15 रुपए का डिविडेंड दे रही है. HAL आज यानी 24 अगस्त को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर रही है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का चंद्रयान-3 से गहरा नाता है. कंपनी ने विक्रम लैंडर के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है. हालांकि, कंपनी के शेयर फिलहाल गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक यह 0.14% के नुकसान के साथ 4,025.60 रुपए पर पहुंच गए थे.

एक साल में 81.55% रिटर्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर डिविडेंड दिया जाएगा, जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट आज है. शेयर मार्केट की शुरुआत में HAL के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, लेकिन फिर उनमें कुछ गिरावट दर्ज की गई. बीते 5 दिनों में ये शेयर 3.97% चढ़ चुका है. जबकि छह महीने में यह आंकड़ा 58.88% रहा है और एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 81.55% का रिटर्न दिया है.

अच्छे दिनों का अहसास
इस लिहाज से देखें, तो निवेशकों की झोली पहली ही भरने के बाद अब कंपनी प्रति शेयर 15 रुपए का डिविडेंड भी दे रही है. यानी HAL के इन्वेस्टर्स अच्छे दिन का अहसास कर सकते हैं. वहीं, मिशन चंद्रयान-3 में योगदान देने वाली दूसरी सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज तेजी दिखाई दे रही है. बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए कंपनी के शेयर आज ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. गुरुवार दोपहर 12:47 बजे तक BHEL के शेयर का भाव 109.95 रुपए पहुंच चुका था.

इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट
उधर, चंद्रयान 3 के सिस्टम्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग में अपना योगदान देने वाली कंपनी सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Centum Electronics Limited) के शेयर भी ऊंची उड़ान भर रहे हैं. आज मार्केट की शुरुआत से ही कंपनी के शेयरों में तेजी थी और धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी होती है. फिलहाल यह 11% से ज्यादा की जबरदस्त उछाल के साथ 1,829.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसने 29.35% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

1 hour ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

1 hour ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

1 hour ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

1 hour ago

SEBI ने कर्मचारियों के लिए कड़े किए नियम, नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे पैरवी, निवेश नियम भी बदले

संशोधित नियमों के तहत निवेश, वित्तीय खुलासे, नौकरी बदलने और उपहार स्वीकार करने से जुड़े प्रावधान पहले के मुकाबले अधिक सख्त कर दिए गए हैं.

16 hours ago

बड़ी खबरें

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

1 hour ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

1 hour ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

1 hour ago

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

19 hours ago