✕

होम / बिजनेस / गुजरात में अडानी का मेगाप्रोजेक्ट: 500 वर्ग किलोमीटर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क

गुजरात में अडानी का मेगाप्रोजेक्ट: 500 वर्ग किलोमीटर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क

यह प्रोजेक्ट न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए यह संदेश देता है कि बड़े पैमाने पर विकास और पर्यावरण सुरक्षा साथ-साथ चल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क (Renewable Energy Park) बना रहा है. यह पार्क 500 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा और इसकी क्षमता 30 गीगावाट (GW) होगी. खास बात यह है कि इसका आकार इतना विशाल होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा. यह जानकारी अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने IIT खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस पर साझा की. उनका कहना है कि यह पहल भारत को 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने में मदद करेगी. चलिए इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

IIT खड़गपुर के छात्र देंगे तकनीकी सहयोग

गौतम अडानी ने IIT खड़गपुर के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि वे ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने का काम कर रहे हैं. छात्र एआई (Artificial Intelligence) और IoT आधारित स्मार्ट सॉल्यूशंस तैयार कर रहे हैं, जो ग्रिड बैलेंसिंग, रियल टाइम मशीन मॉनिटरिंग और ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाएंगे. यह तकनीक न केवल बिजली उत्पादन को आसान बनाएगी बल्कि लागत और समय की भी बचत करेगी.

नए फैलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी ग्रुप ने IIT के साथ मिलकर Adani-IIT Platinum Jubilee Change Makers Fellowship की शुरुआत भी की है. इस योजना के तहत होनहार इंजीनियरों को बड़े और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. इसका उद्देश्य है कि देश की युवा प्रतिभा तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाए और भारत के विकास में योगदान दे.

भारत के लिए महत्व और फायदे

यह 30 गीगावाट क्षमता वाला ऊर्जा पार्क भारत की स्वच्छ ऊर्जा छवि को मजबूत करेगा. इससे प्रदूषण में कमी आएगी, हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और देश अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को समय पर पूरा कर सकेगा. परियोजना भारत को हरित ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

अडानी ग्रुप का 2030 तक बड़ा लक्ष्य

गौतम अडानी पहले ही बता चुके हैं कि उनका लक्ष्य 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन करने का है. इसके साथ ही, कंपनी थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल ऊर्जा के मिश्रण से कुल 100 गीगावाट बिजली उत्पादन की योजना पर भी काम कर रही है. इसका सीधा फायदा भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्थिर विकास को मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago