✕

होम / बिजनेस / अडानी पावर करेगी एमपी में ₹21,000 करोड़ का निवेश, शेयरों में आई तेजी

अडानी पावर करेगी एमपी में ₹21,000 करोड़ का निवेश, शेयरों में आई तेजी

अडानी पावर द्वारा बड़े निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं के चलते यह प्रोजेक्ट राज्य की ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक विकास के लिए अहम साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को अडानी पावर के शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ब्लॉक डील के चलते शुरुआती गिरावट के बाद कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार से 1,600 मेगावाट पावर सप्लाई के लिए नया ऑर्डर मिला, जिससे निवेशकों का भरोसा लौटा और शेयरों ने तेज़ी से रिकवरी की. साथ ही, कंपनी के नए प्रोजेक्ट और भारी निवेश की योजना ने भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. तो आइए आपको कंपनी के शेयर का हाल और इस नए प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी देते हैं.

ब्लॉक डील से दबाव, फिर ऑर्डर की खबर से उछाल

एक ब्लॉक डील के जरिए गुरुवार को अडानी पावर के 3.71 करोड़ शेयरों यानी 1% इक्विटी का लेनदेन हुआ, जिसकी वजह से शुरुआती दबाव देखने को मिला. लेकिन जैसे ही कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार की कंपनी से नया ऑर्डर मिलने की खबर आई, शेयरों में तेजी लौट आई. सुबह 10:43 बजे अडानी पावर का शेयर 2.27% की बढ़त लेकर 647.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

1,600 MW सप्लाई के लिए मिला ऑर्डर

अडानी पावर को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी (MPPMCL) से ग्रिनशू ऑप्शन के तहत 800 मेगावाट (MW) पावर सप्लाई के लिए अतिरिक्त लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है. इससे पहले 29 अगस्त को कंपनी को 800 MW का पहला LoA मिला था. दोनों मिलाकर कंपनी को कुल 1,600 MW क्षमता के लिए ऑर्डर मिल चुका है.

अनुपपुर जिले में बनेगा नया प्रोजेक्ट

यह बिजली आपूर्ति मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में बनने वाले नए 800 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट से की जाएगी. इस प्रोजेक्ट और इससे जुड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अदाणी पावर करीब ₹21,000 करोड़ का निवेश करेगी.

रोजगार के नए अवसर

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 9,000–10,000 लोगों को सीधा और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. वहीं, संचालन शुरू होने पर 2,000 से ज्यादा लोगों को स्थायी रोजगार मिलने की उम्मीद है.

DBFOO मॉडल पर बनेगी यूनिट

कंपनी ने कहा कि दोनों यूनिट्स को डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (DBFOO) मॉडल पर विकसित किया जाएगा. वहीं पावर टैरिफ 5.838 रुपये प्रति यूनिट (kWh) तय किया गया है.

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

अडानी पावर के शेयरों ने निवेशकों को हाल ही में अच्छा रिटर्न दिया है. एक हफ्ते में 6% से ज्यादा और दो हफ्तों में 8% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. एक महीने में शेयर 9% और तीन महीने में 10% से अधिक चढ़ चुका है. छह महीने में स्टॉक 26% ऊपर गया है, जबकि एक साल में इसने 3.12% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago