✕

होम / बिजनेस / अदाणी पावर-भूटान डीजीपीसी मिलकर बनाएंगे 570 मेगावाट का जलविद्युत प्रोजेक्ट

अदाणी पावर-भूटान डीजीपीसी मिलकर बनाएंगे 570 मेगावाट का जलविद्युत प्रोजेक्ट

वांगचू हाइड्रो प्रोजेक्ट पर 6,000 करोड़ रुपये का निवेश, पहली बार किसी बड़े भारतीय निजी खिलाड़ी की भूटान में एंट्री

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अदाणी पावर और भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) ने 570 मेगावाट क्षमता वाले वांगचू जलविद्युत प्रोजेक्ट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह परियोजना दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करेगी और भूटान की नवीकरणीय क्षमता को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

करीब 6,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह प्रोजेक्ट बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOOT) मॉडल पर विकसित होगा. समझौते थिम्फू में भूटान के प्रधानमंत्री दशो त्शेरिंग तोबगे और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की मौजूदगी में हुए. अदाणी पावर और डीजीपीसी ने पावर परचेज एग्रीमेंट पर भी सहमति जताई.

निर्माण कार्य 2026 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है और पांच साल में परियोजना चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. वांगचू हाइड्रो प्लांट को पीकिंग रन-ऑफ-रिवर प्रोजेक्ट के रूप में डिजाइन किया गया है, जो भूटान की सर्दियों की बिजली जरूरत को पूरा करेगा और गर्मियों में अधिशेष बिजली भारत को निर्यात करेगा.

अदाणी पावर के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा, “भूटान सतत विकास में पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है और हमें वहां की नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने पर गर्व है. वांगचू प्रोजेक्ट भूटान की पीक विंटर डिमांड को पूरा करेगा और गर्मियों में भारत को बिजली निर्यात करेगा.”

डीजीपीसी के प्रबंध निदेशक दशो छेवांग रिनजिन ने कहा कि यह सहयोग भारत-भूटान के दशकों पुराने जलविद्युत साझेदारी का विस्तार है. उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे भूटान अगले दशक में हाई-इनकम ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस कंट्री बनने की ओर बढ़ रहा है, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति बेहद अहम होगी.”

भूटान ने 2040 तक 15,000 मेगावाट हाइड्रोपावर और 5,000 मेगावाट सोलर क्षमता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है. मई 2025 में अदाणी समूह और डीजीपीसी के बीच 5,000 मेगावाट जलविद्युत परियोजनाओं को मिलकर बनाने के लिए हुए एमओयू के तहत वांगचू पहला प्रोजेक्ट है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago